ब्रिटेन ने भी घटना की पुष्टि की
ब्रिटेन की सेना ने भी ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज के किसी प्रोजेक्टाइल की चपेट में आने की पुष्टि की है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और जहाज सुरक्षित रूप से आगे बढ़ गया।
IMO ने निकासी अभियान फिलहाल रोका
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फारस की खाड़ी में फंसे जहाजों की निकासी अस्थायी रूप से रोक दी है। संगठन का कहना है कि जब तक क्षेत्र में अन्य जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक निकासी अभियान दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा। IMO के महासचिव अर्सेनियो डोमिंगुएज के मुताबिक, हाल के दिनों में करीब 115 जहाज जलडमरूमध्य से गुजर चुके हैं, जबकि लगभग 500 जहाज अब भी इलाके में मौजूद हैं।




