अल जजीरा ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि, उसने बहरीन के जुफैर स्थित अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों और ओमान में लंबी दूरी के एफपीएस हवाई निगरानी रडार और पोत पहचान (वेसल डिटेक्शन) रडार पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। आईआरजीसी ने दावा किया कि ओमान में मौजूद दोनों रडार प्रणालियां पूरी तरह नष्ट कर दी गई हैं।
आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुरक्षित और खुला रखने का एकमात्र तरीका यह है कि अमेरिका इस क्षेत्र में अपने सैन्य हस्तक्षेप को समाप्त करे और तटीय देशों की समुद्री संप्रभुता का सम्मान करे।
आईआरजीसी ने कहा कि यदि अमेरिकी हस्तक्षेप जारी रहता है तो वैश्विक तेल और गैस क्षेत्र में इससे भी बड़े संकट और घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।




