मोगादम पाकिस्तान में ईरान के राजदूत हैं। उन्होंने ट्रंप की तस्वीर शेयर करते हुए जवाब दिया कि ये धोखे से भरी दुनिया में, खतरनाक सोच और शोर-शराबे के साथ खुशी जताते बहादुरी का दिखावा है। इससे तनाव और बढ़ता है। कूटनीति ऐसे नहीं की जाती। इस पोस्ट को उकसावे की कार्रवाई बताया जा रहा है।
शनिवार को ही ट्रुथ सोशल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो एआई जेनरेटेड तस्वीरें पोस्ट की। इनमें से एक (जो मोगादम ने साझा की) में वो जहाज में दूरबीन ले खड़े होकर समुद्र की ओर देख रहे हैं। दूर से धमाके होते दिख रहे हैं। आग लगी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में समुद्र के तल से लगे कुछ जहाज हैं। कुछ टूटे हुए हैं। इनके ऊपर कैप्शन में लिखा है “ईरान की नौसेना।” इस तस्वीर के जरिए ट्रंप एक बार फिर जताना चाहते हैं कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना को तबाह कर दिया है।





