ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा? ट्रंप ने क्यों किए ये 3 बड़े दावे? – News18 हिंदी


X

Iran-US Conflict: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा? ट्रंप ने क्यों किए ये 3 बड़े दावे?

 

arw img

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिनसे संकेत मिल रहे हैं कि हालात अब युद्ध की तरफ नहीं, बल्कि बातचीत और समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच डील लगभग फाइनल होने के करीब है. उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है. दूसरा बड़ा दावा यह है कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन (uranium enrichment) से जुड़े कुछ अहम हिस्सों को छोड़ने या सौंपने पर सहमत हो सकता है. यह वही मुद्दा है जो लंबे समय से दोनों देशों के बीच तनाव की सबसे बड़ी वजह रहा है. तीसरा और सबसे अहम दावा यह सामने आया है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमत हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह वैश्विक स्तर पर एक बड़ा बदलाव माना जाएगा. ट्रंप के इन बयानों के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब खत्म होने की कगार पर है, या फिर यह सिर्फ शुरुआती बातचीत का हिस्सा है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img