Last Updated:
गूगल अपने Android 17 अपडेट के साथ एक नया ‘Continue On’ फीचर लेकर आ रहा है, जो iOS और macOS की Continuity जैसा अनुभव देगा. इस फीचर की मदद से यूजर्स एक एंड्रॉयड डिवाइस पर शुरू किया गया काम दूसरे डिवाइस पर आसानी से जारी रख सकेंगे….
मोबाइल से टैबलेट तक बिना रुकावट काम, Android 17 अपडेट
गूगल अपने नए अपडेट एंड्रॉयड 17 के साथ यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है. इस अपडेट में कंपनी ‘Continue On’ नाम का एक नया फीचर पेश कर सकती है, जो बिल्कुल ऐपल के Continuity फीचर जैसा अनुभव देगा. इस फीचर की मदद से यूजर्स एक डिवाइस पर शुरू किया गया काम दूसरे डिवाइस पर बिना किसी रुकावट के जारी रख सकेंगे.
आज के समय में लोग एक से ज्यादा डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन डिवाइस के बीच काम को स्विच करना हमेशा आसान नहीं होता. इसी समस्या को हल करने के लिए गूगल ने Continue On फीचर को डिज़ाइन किया है.
क्या है Continue On फीचर?
‘Continue On’ एक क्रॉस-डिवाइस सुविधा है, जो यूजर्स को Android इकोसिस्टम के अंदर एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर आसानी से स्विच करने की सुविधा देती है. इसका मतलब है कि अगर आपने अपने मोबाइल पर कोई डॉक्यूमेंट, ईमेल या ऐप में काम शुरू किया है, तो आप उसे सीधे टैबलेट या दूसरे Android डिवाइस पर जारी रख सकते हैं.
गूगल के मुताबिक, ये फीचर यूजर्स के उसी गूगल अकाउंट से जुड़े डिवाइस पर काम करेगा. जैसे ही आप डिवाइस बदलेंगे, आपका काम ऑटोमैटिक तरीके से दूसरे डिवाइस पर दिखाई देगा.
कैसे करेगा काम?
इस फीचर का पहला फोकस मोबाइल-टू-टैबलेट ट्रांजिशन पर होगा. उदाहरण के लिए, अगर आप अपने फोन पर गूगल Docs में कोई फाइल एडिट कर रहे हैं, तो आप उसे टैबलेट पर खोलकर वहीं से एडिट करना जारी रख सकते हैं. यह हैंडऑफ सिस्टम टास्कबार के जरिए आसानी से उपलब्ध होगा.
इसके अलावा, Continue On दो मोड्स में काम करेगा:
- ऐप-टू-ऐप हैंडऑफ
- वेब-बेस्ड हैंडऑफ (Chrome के जरिए)
- अगर किसी डिवाइस पर वही ऐप उपलब्ध नहीं है, तो यह फीचर वेब वर्जन के जरिए काम जारी रखने में मदद करेगा.
- Android इकोसिस्टम होगा और मजबूत
गूगल पहले भी Quick Share जैसे फीचर्स लेकर आया है, जिसे एंड्रॉयड का AirDrop कहा जाता है. अब Continue On फीचर के साथ एंड्रॉयड और भी ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड बनने जा रहा है.
एंड्रॉयड 17 का Continue On फीचर मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. यह फीचर न सिर्फ काम को आसान बनाएगा बल्कि एंड्रॉयड को एक मजबूत इकोसिस्टम में बदलने की दिशा में भी एक अहम कदम है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें





