इंडिया का सबसे पीसफुल हिल! इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहा ये टाउन, दिल्ली से सिर्फ 7 घंटे दूर, जानें कितना आएगा ट्रिप का खर्च


Last Updated:

India’s Most Peaceful Hill: भीड़भाड़ से दूर यदि आप अपने बिजी लाइफ में थोड़ा सुकून और शांति के पल जोड़ना चाहते हैं, तो हिमाचल का मशोबरा आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ये जगह इंडिया का सबसे शांत हिल टाउन के नाम से ट्रेंड भी हो रहा है. इस लेख में आप इसे खूबसूरत वादियों और यहां घूमने के खर्च के बारे में जान सकते हैं.

आज के समय में जब दुनिया भर में हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. ऐसे समय में एक शांति, सुकून और खूबसूरत वादियों के बीच होना किसी लग्जरी से कम नहीं है. हिमाचल का मशोबरा एक ऐसी ही जगह है. चारों तरफ पहाड़, प्रकृति का सौंदर्य की थेरेपी से कम नहीं लगता है. शायद इसलिए ही सोशल मीडिया पर इसे इंडियाज मोस्ट पीसफुल हिल टाउन कहा जा रहा है.

मशोबरा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित एक कस्बा है. दिल्ली से यहां बाय रोड पहुंचने में 7:30-8:00 घंटे का समय लगता है.वहीं, यदि आप ट्रेन से जाते हैं तो ये टाइम घटकर 6-7 घंटा हो जाता है. यह राज्य की राजधानी शिमला से हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क के माध्यम से जुड़ा हुआ है, जिसे 1850 में लॉर्ड डलहौजी ने बनवाया था.

मशोबरा क्यों फेमस है- फिलहाल तो मशोबरा इंडियाज मॉस्ट पीसफुल हिल टाउन के नाम से इंटरनेट पर छाया हुआ है. लेकिन इसके अलावा यहां राष्ट्रपति का विश्राम गृह भी है, जो कि देश में केवल दो ही जगह पर है. इसके साथ ही ये जगह वाइल्ड एनीमल और बर्डस, ओक, चीड़ और देवदार के जंगलों के बीच से गुजरने वाली सड़कों के लिए फेमस है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मशोबरा में घूमने के लिए बेस्ट जगह- वैसे तो पूरा मशोबरा ही खूबसूरत है, लेकिन यदि यहां आप जा रहे हैं तो कुछ जगहों को एक्सप्लोर किए बिना ये आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी. इसमें आरक्षित वन अभयारण्य, तत्तापानी नदी, लक्का बाजार, चैडविक जलप्रपात, महासू देवता मंदिर, जाखू मंदिर, महासू शिखर, राष्ट्रपति निवास जैसी स्पॉट शामिल हैं.

Generated image

मशोबरा घूमने के लिए बेस्ट सीजन-मशोबरा घूमने के लिए कम से कम 2-3 दिन का समय चाहिए. अप्रैल-जून यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है. गर्मियों में मशोबरा का मौसम सुहाना होता है, आसमान साफ ​​रहता है और दिन लंबे होते हैं. इस मौसम में मशोबरा की पहाड़ियां खूबसूरत फूलों से खिल उठती हैं.

ट्रिप का खर्च- मशोबरा पहुंचने के लिए आप दिल्ली से बस ले सकते हैं. इसका एक साइड का किराया 1100-1200 है. वहीं, यदि आप ट्रेन से जाते हैं, तो कोच के अनुसार इसका किराया 600-2000 तक जा सकता है. ट्रेन आपको कालका छोड़ती है, जहां से टैक्सी करके आपको मशोबरा पहुंचना होगा. यहां पहुंच कर आप होम स्टे, होटल, रिस्टॉर्ट अपने बजट के अनुसार बुक कर सकते हैं. मशोबरा का 3 दिन का ट्रिप आप 5000-6000 में कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img