होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान
Last Updated:
भ्
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना में सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. उसकी तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है.




