सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं आप? आयुर्वेद में इसकी सख्त मनाही, इन समस्याओं को हो जाएंगे शिकार


Last Updated:

Morning Tea Side Effects: सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना एक कॉमन आदत है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट चाय पीने से शरीर में पित्त दोष बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और जलन पैदा हो सकती है. चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित करते हैं. इससे गैस, भारीपन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. सुबह पहले गुनगुना पानी लें और नाश्ते के बाद ही चाय पिएं, ताकि इसके साइड इफेक्ट न हों.

Zoom

सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है.

Tea Health Risks in Morning: चाय हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. कई लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीना पसंद करते हैं. चाय के बिना उनकी आंख ही नहीं खुलती है. चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि लोगों के लिए एक फीलिंग बन चुकी है. भारत में करोड़ों लोग सुबह की शुरुआत चाय के साथ करते हैं. माना जाता है कि सुबह के वक्त चाय पीने से शरीर अलर्ट हो जाता है और सुस्ती दूर हो जाती है, लेकिन आयुर्वेद इस आदत को सेहत के लिए नुकसानदायक मानता है. आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय पीने की टाइमिंग बहुत जरूरी होती है. अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं, तो इससे सेहत से जुड़ी कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं. अगर आप सही समय पर चाय पिएंगे, तो इससे शरीर को नुकसान नहीं होगा.

आयुर्वेद के अनुसार सुबह का समय शरीर में पित्त के संतुलन के लिए सबसे अच्छा होता है. अगर इस समय खाली पेट चाय पी जाती है, तो यह पित्त दोष को बढ़ा सकती है. पित्त बढ़ने का मतलब है शरीर में गर्मी और एसिडिटी का बढ़ना. इससे पेट में जलन, खट्टापन और बेचैनी महसूस हो सकती है. इसलिए सुबह सबसे पहले शरीर को हल्का और पौष्टिक आहार देना चाहिए, ताकि पाचन तंत्र धीरे-धीरे सक्रिय हो सके. चाय इस प्रक्रिया को बिगाड़ सकती है और पाचन पर बुरा असर डाल सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आयुर्वेद ही नहीं, बल्कि मॉडर्न साइंस भी खाली पेट चाय को नुकसानदेह मानता है. चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट के खालीपन के चलते अंदरूनी परत पर असर डालते हैं. जब पेट खाली होता है, तब ये तत्व एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं. इससे गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जो लोग पहले से ही पेट से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह आदत और ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकती है. धीरे-धीरे यह समस्या क्रॉनिक भी बन सकती है.

कई रिसर्च में पता चला है कि कैफीन का असर दिल और दिमाग पर भी असर डालता है. खाली पेट चाय पीने से कुछ लोगों को दिल की धड़कन तेज होने का अनुभव हो सकता है. कई लोग सोचते हैं कि चाय पीने से उन्हें एनर्जी मिल रही है, लेकिन असल में यह कुछ समय के लिए ही असर दिखाती है और बाद में थकान बढ़ सकती है. कुछ लोगों में खाली पेट चाय पीने की आदत कमजोरी, चक्कर या सिरदर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है. कई बार यह आदत भूख को भी कम कर देती है, जिससे दिनभर सही मात्रा में भोजन नहीं हो पाता और शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता.

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का मानना है कि चाय को पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन इसे सही समय पर लेना बेहद जरूरी है. सुबह उठने के बाद पहले हल्का गुनगुना पानी पीना बेहतर माना जाता है. इसके बाद जब आप थोड़ा नाश्ता कर लें, तब चाय पी सकते हैं. इससे चाय का शरीर पर नकारात्मक असर काफी हद तक कम हो जाता है और आप इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं. अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो चाय का सेवन कम करें और इस बारे में डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य की सलाह लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img