डोंगरगढ़: नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिसर से प्रारंभ होकर गोल बाजार, बुधवारी पारा एवं रेलवे चौक होते हुए पुनः नगर पालिका परिसर पहुंची।
यात्रा में स्काउट गाइड, NSS एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित नगर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा लिए लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, पार्षदगण एवं एल्डरमैन, पूर्व विधायक रामजी भारती, जिला सह कोषा अध्यक सत्य प्रकाश मिश्रा, विजेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र सोनी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयंत साहू, मीडिया प्रभारी अलंकृत शर्मा, अमित बोस,युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत, महामंत्री शुभम अग्रवाल, हिमांशु सेन, पूर्व अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विजित विजयवार,सुभाष साहू, अंकुश, अजय शर्मा, शेखर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा ने डोंगरगढ़ में “राष्ट्र प्रथम” और एकता के संकल्प को मजबूत करते हुए नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।




