iPhone को टक्कर देगा Google Pixel 11 Pro! लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स,जानिए क्या होगा खास


गूगल अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन गूगल Pixel 11 Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आ चुकी है. Pixel 11 सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे चार मॉडल शामिल हो सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल Pixel 11 Pro को अगस्त 2026 से सितंबर 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,03,999 रुपये से 1,19,999 रुपये के बीच हो सकती है. यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में आएगा और सीधे iPhone और Samsung Galaxy S सीरीज को टक्कर देगा.

फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. यह डिस्प्ले शानदार कलर, स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर ब्राइटनेस के साथ आएगा. LTPO तकनीक की वजह से बैटरी की खपत भी कम होगी और यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा.

परफॉर्मेंस के लिए गूगल इसमें अपना नया Tensor G6 प्रोसेसर दे सकता है. यह चिपसेट अभी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि ये AI फीचर्स, कैमरा प्रोसेसिंग और गेमिंग को काफी बेहतर बनाएगा. फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड यूज काफी आसान हो जाएगा.

मिलेगा ट्रिपल कैमरा
कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार हो सकता है. पिक्सल 11 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP या 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP या 42MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. इससे फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा.

हालांकि, अभी तक गूगल ने इन फीचर्स की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है. इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल लीक्स और अफवाहों के रूप में ही देखा जाना चाहिए. लेकिन अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Pixel 11 Pro 2026 के सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img