Google I/O 2026 में AI की बारिश, Gemini 3.5 से लेकर स्मार्ट ग्लासेस तक लॉन्च, Search में आए नए AI फीचर्स


Powered by :

Last Updated:

Google I/O 2026 में Sundar Pichai ने Gemini 3.5 Flash, AI Search Box, Ask YouTube, Android XR स्मार्ट ग्लासेस और कई नए AI फीचर्स पेश किए. जानें गूगल I/O 2026 की सबसे बड़ी घोषणाएं….

ख़बरें फटाफट

Google I/O 2026 में AI की बारिश, Gemini 3.5 से लेकर स्मार्ट ग्लासेस तक लॉन्चZoom

अब AI करेगा आपकी जगह काम! Google ने लॉन्च किया Gemini Spark

गूगल I/O 2026 में इस साल AI तकनीक पूरी तरह फोकस कर रही. गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बड़े AI फीचर्स और टूल्स की घोषणा की. कंपनी ने बताया कि अब वह हर महीने 3.2 क्वाड्रिलियन AI टोकन्स प्रोसेस कर रही है, जो पिछले साल की तुलना में सात गुना ज्यादा है.

Gemini 3.5 Flash लॉन्च
गूगल ने अपना नया AI मॉडल जेमीनी 3.5 Flash पेश किया, जिसे कंपनी ने तेज और कम खर्च वाला AI मॉडल बताया है. ये मॉडल अब जेमीनी ऐप और गूगल सर्च के AI Mode में उपलब्ध है. कंपनी के मुताबिक, ये मॉडल दूसरे बड़े AI मॉडल्स की तुलना में चार गुना तेज काम कर सकता है.

Ask यूट्यूब और नया AI Search

गूगल ने यूट्यूब के लिए Ask यूट्यूब फीचर भी लॉन्च किया है. इसकी मदद से यूजर्स वीडियो के अंदर किसी खास हिस्से को खोज सकते हैं, भले ही उन्हें वीडियो का नाम याद न हो. इसके अलावा गूगल सर्च में नया AI Search Box जोड़ा गया है, जो टेक्स्ट, फोटो और ऑडियो के जरिए स्मार्ट सर्च करने की सुविधा देता है.

Gmail और Workspace में AI

अब जीमेल, Docs और Keep जैसे गूगल वर्कस्पेस ऐप्स में भी Gemini AI का सपोर्ट मिलेगा. यूजर्स नैचुरल लैंग्वेज में सवाल पूछ सकेंगे और AI उनकी मदद से कंटेंट तैयार करेगा. जीमेल में AI Inbox फीचर भी जोड़ा गया है, जो स्मार्ट रिप्लाई और ऑटोमैटिक टास्क मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं देगा.

Android XR स्मार्ट ग्लासेस

गूगल ने एंड्रॉयड XR बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस भी पेश किए. कंपनी ने ऑडियो ग्लासेस और डिस्प्ले वाले स्मार्ट ग्लासेस दोनों की झलक दिखाई. यह टेक्नोलॉजी भविष्य में AR और AI एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाने का काम करेगी.

AI का भविष्य और गूगल की रणनीति

गूगल का साफ संकेत है कि आने वाले समय में AI हर प्रोडक्ट का मुख्य हिस्सा बनने वाला है. सर्च, यूट्यूब, जीमेल और एंड्रॉयड में AI इंटीग्रेशन से यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस मिलेगा.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img