तिरुपति दर्शन की कर लो तैयारी, 75 साल बाद पहली बार चलेगी सीधी ट्रेन, देखें शेड्यूल


होमफोटोदेश

तिरुपति दर्शन की कर लो तैयारी, 75 साल बाद पहली बार चलेगी सीधी ट्रेन

Last Updated:

तिरुपति दर्शन की कर लो. भारतीय रेलवे सीधी ट्रेन चलाने जा रहा है. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के लोगों का 75 साल पुराना सपना आखिरकार सच हो गया है. रेलवे ने श्रीकाकुलम रोड से तिरुपति के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है. जल्‍द ही ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी.

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के लोगों का 75 साल पुराना सपना आखिरकार सच होने जा रहा है. रेलवे ने श्रीकाकुलम रोड से तिरुपति के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है. यह जिले के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब यहां से तिरुपति के लिए सीधी ट्रेन शुरू हो रही है. स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को रेलवे ने पूरा किया है.

दक्षिण मध्य रेलवे ने श्रीकाकुलम रोड और तिरुपति के बीच साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की बहुत पुरानी मांग पूरी होगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का उन्होंने विशेष आभार व्यक्त किया है.

ट्रेन संख्या 17440 श्रीकाकुलम रोड से तिरुपति प्रत्येक सोमवार को चलेगी और ट्रेन संख्या 17439 तिरुपति से श्रीकाकुलम रोड प्रत्येक रविवार को चलेगी. श्रीकाकुलम रोड से पहली ट्रेन 13 अप्रैल 2026 को रवाना होगी. तिरुपति से पहली ट्रेन 19 अप्रैल को चलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रेन श्रीकाकुलम रोड से दोपहर 3 बजे छूटेगी. यह विजयनगरम, राजमुंदरी, विजयवाड़ा, तेनाली, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और रेनिगुंटा होते हुए तिरुपति पहुंचेगी. यात्रा में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव होगा.

ट्रेन तिरुपति से शाम 4:55 बजे रवाना होगी. यह रेनिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, ओंगोल, चिराला, बापटला, तेनाली, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, समरलाकोटा, अनकापल्ली और विजयनगरम होते हुए श्रीकाकुलम रोड पहुंचेगी.

इस एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी और स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे. किराया सामान्य थर्ड एसी और स्लीपर क्लास के बराबर ही रहेगा. अभी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू नहीं हुई है. बुकिंग शुरू होने की जल्द घोषणा होने की उम्मीद है.

तिरुमाला बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन बहुत उपयोगी साबित होगी. अब श्रीकाकुलम और आसपास के इलाकों के लोग बिना ट्रेन बदलें सीधे तिरुपति पहुंच सकेंगे. इससे यात्रा सुविधाजनक, सस्ती और आरामदायक हो जाएगी.

यह नई ट्रेन श्रीकाकुलम जिले के आर्थिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देगी. तिरुपति जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी. साथ ही दोनों शहरों के बीच व्यापार, रोजगार और लोगों के आवागमन में भी सुधार होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img