कटिंग कराओ और बाल बढ़ाओ! क्या ये फॉर्मूला सच है या सिर्फ एक पुरानी धारणा? जानिए ग्रोथ से जुड़ा पूरा सच


Hair Growth Myth: बालों को लेकर एक बात आपने भी जरूर सुनी होगी-“जितना कटवाओगे, उतना जल्दी बढ़ेंगे.” यही वजह है कि कई लोग बाल लंबे करने के चक्कर में बार-बार ट्रिमिंग कराते रहते हैं, लेकिन क्या ये सच है या सिर्फ एक पुरानी धारणा? असल में बालों की ग्रोथ को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है, खासकर तब जब हर कोई अपनी अलग राय देता है-कोई कहता है महीने में एक बार कटिंग जरूरी है, तो कोई इसे पूरी तरह बेकार मानता है, अगर आप भी अपने बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं या बार-बार हेयरकट को लेकर सोच में पड़ जाते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है.

यहां हम आसान भाषा में समझेंगे कि बाल असल में कैसे बढ़ते हैं, ट्रिमिंग का रोल क्या है और कब बाल कटवाना सही होता है. साथ ही आपको ऐसे सिंपल टिप्स भी मिलेंगे जो आपके बालों को हेल्दी और लंबा बनाने में मदद कर सकते हैं.

क्या बाल कटवाने से सच में बढ़ती है लंबाई?
सीधी बात करें तो बाल कटवाने से उनकी ग्रोथ की स्पीड पर कोई असर नहीं पड़ता. बाल हमेशा स्कैल्प यानी जड़ों से बढ़ते हैं, न कि सिरों से. इसलिए बालों को काटने से उनकी बढ़ने की रफ्तार नहीं बदलती, लेकिन यहां एक ट्विस्ट है-जब आप बाल ट्रिम कराते हैं, तो दोमुंहे और कमजोर सिरे हट जाते हैं. इससे बाल बीच में टूटते नहीं और लंबे, घने और हेल्दी दिखते हैं. यानी ग्रोथ वही रहती है, लेकिन लुक बेहतर हो जाता है.

क्यों जरूरी है समय-समय पर ट्रिमिंग?
ट्रिमिंग को आप बालों की सर्विसिंग समझ सकते हैं. जैसे गाड़ी की सर्विस जरूरी होती है, वैसे ही बालों की भी देखभाल जरूरी है, अगर आप लंबे समय तक बाल नहीं कटवाते, तो नीचे के हिस्से में डैमेज बढ़ने लगता है. ये डैमेज धीरे-धीरे ऊपर तक पहुंच सकता है, जिससे बाल कमजोर और बेजान लगने लगते हैं. समय पर कटिंग करने से ये समस्या कंट्रोल में रहती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कब कराएं हेयरकट?
बाल कटवाने का सही समय आपके हेयर टाइप और गोल पर निर्भर करता है.
-अगर आप बाल लंबे करना चाहते हैं, तो हर 10–12 हफ्ते में हल्की ट्रिमिंग सही रहती है.
-अगर आप किसी खास स्टाइल को मेंटेन कर रहे हैं, तो 4–6 हफ्ते में कटिंग कराना बेहतर है.
-जिनके बाल जल्दी डैमेज होते हैं, उन्हें थोड़ा जल्दी-जल्दी ट्रिमिंग करवानी चाहिए.

डैमेज बालों के लिए क्या करें?
अगर आपके बाल कलर, स्ट्रेटनिंग या हीट स्टाइलिंग की वजह से खराब हो चुके हैं, तो उन्हें ज्यादा केयर की जरूरत होती है. ऐसे बालों को हर 5–6 हफ्ते में ट्रिम कराना फायदेमंद रहता है. इसके साथ ही डीप कंडीशनिंग और हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. घुंघराले बालों के लिए हर 2–3 महीने में ट्रिमिंग करना अच्छा रहता है, ताकि उलझन और ब्रेकज कम हो.

कैसे पहचानें कि अब कटिंग जरूरी है?
बाल खुद संकेत देते हैं कि अब उन्हें ट्रिमिंग चाहिए.
-सिरे बहुत ज्यादा रूखे और झाड़ू जैसे दिखने लगें
-कंघी करते वक्त बार-बार उलझें
-बाल जल्दी टूटने लगें

अगर आपको ये संकेत दिखें, तो समझ जाएं कि अब बालों को कटिंग की जरूरत है.

बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?
अगर आप सच में बाल लंबे करना चाहते हैं, तो फोकस सिर्फ कटिंग पर नहीं, बल्कि पूरी केयर पर होना चाहिए.
-प्रोटीन और विटामिन से भरपूर डाइट लें
-स्कैल्प की नियमित मालिश करें
-हीट स्टाइलिंग कम करें
-अच्छे क्वालिटी के शैंपू और ऑयल का इस्तेमाल करें

ये आदतें बालों की जड़ों को मजबूत बनाती हैं और ग्रोथ को नेचुरल तरीके से बेहतर करती हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img