फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स और AI पिक्चर सेटिंग्स! इस नए स्मार्ट TV ने मचाई हलचल, मिलेगा पावरफुल साउंड


तोशीबो ने भारत में अपनी नई Z670SP MiniLED TV सीरीज लॉन्च कर दी है. यह कंपनी का पहला MiniLED टीवी है, जिसमें फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं. यह नई टीवी सीरीज खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो घर पर शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड का अनुभव चाहते हैं.

तोशीबो Z670SP MiniLED TV को भारत में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच जैसे पांच अलग-अलग स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 64,990 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे Amazon, Flipkart और Reliance Digital जैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं.

कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है. इसके अलावा जीरो डाउन पेमेंट, आकर्षक बैंक ऑफर और 2 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी मिल रही है.

इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका MiniLED डिस्प्ले है. यह तकनीक बेहतर ब्राइटनेस कंट्रोल, गहरे ब्लैक कलर और शानदार कॉन्ट्रास्ट देती है. इससे फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स देखने का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है.

टीवी में तोशीबो का REGZA Engine ZRi दिया गया है, जो कंटेंट को बेहतर क्वालिटी में अपस्केल करता है और स्मूद विजुअल्स देता है. इसके साथ ही इसमें 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे तेज़ मूवमेंट वाले वीडियो, गेमिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट में मोशन ब्लर कम होता है.

गेमिंग पसंद करने वालों के लिए इसमें गेम मोड प्रो भी दिया गया है, जो लेटेंसी कम करता है और गेमिंग अनुभव को ज्यादा स्मूद बनाता है.

दमदार है साउंड
ऑडियो की बात करें तो तोशीबो ने पहली बार अपने MiniLED टीवी में फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स दिए हैं. इसके साथ REGZA Power ऑडियो+ और Eilex Prism तकनीक भी मिलती है. टीवी Dolby Vision और Dolby Atmos को सपोर्ट करता है, जिससे पिक्चर और साउंड दोनों का अनुभव प्रीमियम बन जाता है.

इसके अलावा REGZA Intelligence नाम का AI-पावर्ड सिस्टम भी दिया गया है, जो कंटेंट के हिसाब से अपने आप पिक्चर और साउंड सेटिंग्स को एडजस्ट करता है. अगर आप नया प्रीमियम स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो तोशीबो Z670SP MiniLED TV एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img