Last Updated:
अमेज़न ने भारत में नया Amazon Music Unlimited प्लान लॉन्च कर दिया है. अब Prime यूजर्स को 2 जुलाई से Amazon Music पर लिमिडेट विज्ञापन देखने-सुनने होंगे. जानिए नए प्लान की कीमत, फीचर्स और क्या-क्या बदलेगा.
2 जुलाई से बदल जाएगा Amazon Music का अनुभव, Prime यूजर्स को मिलेगा नया नियम
अमेज़न ने भारत में अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने मंगलवार को नया अमेज़न म्यूज़िक अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया, जिसके साथ यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त (Ad-Free) म्यूजिक सुनने का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने Amazon Prime सदस्यों के लिए भी कुछ जरूरी बदलावों की घोषणा की है.
नए अमेज़न म्यूज़िक अनलिमिटेड प्लान की कीमत भारत में नॉन-प्राइम यूजर्स के लिए 199 रुपये प्रति माह रखी गई है. वहीं, अमेज़न प्राइम मेंबरशिप अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन के अलावा सिर्फ 99 रुपये प्रति माह देकर अनलिमिटेड प्लान का लाभ उठा सकते हैं.
इस प्रीमियम प्लान में यूजर्स को 10 करोड़ से अधिक गाने और पॉडकास्ट, पूरी तरह विज्ञापन-मुक्त अनुभव, HD और Ultra HD ऑडियो क्वालिटी, Spatial Audio, Dolby Atmos सपोर्ट और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यानी म्यूजिक प्रेमियों को बेहतर साउंड क्वालिटी और अतिरिक्त फीचर्स का लाभ मिलेगा.
हालांकि Prime यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव भी होने जा रहा है. अभी तक Prime सदस्य बिना किसी अडिशनल कीमत के Amazon Music का उपयोग कर सकते थे, लेकिन 2 जुलाई 2026 से उन्हें प्लेटफॉर्म पर ‘सीमित विज्ञापन’ सुनने पड़ेंगे. इसके अलावा HD ऑडियो, Ultra HD क्वालिटी, Dolby Atmos, Spatial Audio और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे फीचर्स भी अब केवल Unlimited प्लान में उपलब्ध होंगे.
आएगा नया प्लान भी
इतना ही नहीं, अमेज़न ने ये भी घोषणा की है कि वह जल्द ही अमेज़न म्यूज़िक फ्री नाम से एक नया फ्री टियर लॉन्च करेगा. यह सेवा Spotify के फ्री प्लान की तरह होगी, जिसमें यूजर्स विज्ञापनों के साथ पूरे म्यूजिक कैटलॉग तक पहुंच सकेंगे.
यह कदम Amazon की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने प्लेटफॉर्म्स पर प्रीमियम और विज्ञापन-मुक्त अनुभव के लिए अलग सदस्यता शुल्क ले रही है. इससे पहले Prime Video पर भी विज्ञापन-मुक्त स्ट्रीमिंग के लिए अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की गई थी.
अगर आप बेहतर ऑडियो क्वालिटी, ऑफलाइन म्यूजिक और बिना विज्ञापन के गाने सुनना चाहते हैं, तो नया अमेज़न म्यूज़िक अनलिमिटेड प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें




