डोंगरगढ धर्मनगरी में आज अखंड भारत संकल्प दिवस बड़े उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के दो प्रमुख स्थानों पर भारत माता की आरती और संगोष्ठी का आयोजन कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और विहिप-बजरंग दल के दायित्वान कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान देशभक्ति के नारों के बीच भारत माता की आरती की गई और राष्ट्र की अखंडता पर केंद्रित एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का सिलसिला शहर के रेलवे चौक तक जारी रहा। यहाँ संध्याकाल में आयोजित आरती और संगोष्ठी में युवा वर्ग और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन किया।




