Last Updated:
अमेरिका के हवाई द्वीप की ओर एक खतरनाक लाला तूफान तेजी से बढ़ रहा है. इससे पहले स्टेट में इमरजेंसी लगा दी गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि यह तूफान शनिवार को हवाई के बिग आईलैंड से टकरा सकता है.
अमेरिका के हवाई की ओर एक खतरनाक तूफान लाला तेजी से बढ़ रहा है. यह तूफान शनिवार को हवाई के बिग आईलैंड से टकरा सकता है और इसके साथ 137 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. तेजी से बढ़ रहा है, जिससे वहां भीषण हवाओं, मूसलाधार बारिश और ऊंची लहरों का खतरा पैदा हो गया है. तूफान के खतरे को देखते हुए राज्य में इमरजेंसी लागू कर दी गई है.
स्टेट में लगाई गई इमरजेंसी
तूफान के खतरे को देखते हुए हवाई के गवर्नर ने स्टेट इमरजेंसी घोषित कर दी है. प्रशासन ने लोगों से समय रहते सुरक्षित जगहों पर जाने और जरूरी तैयारियां पूरी करने की अपील की है. हवाई काउंटी में हरीकेन वार्गिंम जारी की गई है. वहीं माउई, मोलोकाई और काहूतोवा के लिए तेज तूफान की वार्निंग लागू है. दूसरे द्वीपों पर भी तूफान को लेकर निगरानी और चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग NOAA ने बताया है कि माउई और बिग आईलैंड के कुछ हिस्सों में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. हवाई के कुछ इलाकों में बारिश 64 सेंटीमीटर तक पहुंचने का अनुमान है. भारी बारिश के साथ समुद्र में 0.3 से 0.9 मीटर तक समुद्री पानी के सामान्य स्तर से ऊपर उठने का खतरा भी है. खराब मौसम का असर रविवार तक बना रह सकता है.
‘आज ही तैयारी पूरी कर लें’
हवाई के गवर्नर ने कहा कि इमरजेंसी घोषित करने का मकसद राहत और बचाव के लिए संसाधन उपलब्ध रखना है. इससे सड़क से मलबा हटाने और जरूरी इंफ्रास्ट्रकचर को सुरक्षित करने का काम तेजी से किया जा सके.
हवाई की इमेरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों की नालियां और गटर साफ करें. कीमती सामान को जमीन से ऊपर रखें. दरवाजों के खुले हिस्से बंद करें और घर के आसपास मौजूद खतरनाक पेड़ों की शाखाओं को हटा दें. लोगों से समुद्र तट और तटीय इलाकों से दूर रहने को भी कहा गया है.
El Nino से बढ़ी चिंता
लाला तूफान ऐसे समय आ रहा है जब प्रशांत महासागर में एक शक्तिशाली एल नीनो बन चुका है. NOAA ने बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच इसके ऐतिहासिक रूप से बेहद मजबूत होने की 69 फीसदी संभावना है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्यावरण में बदलाव भी ऐसे मौसम के असर को और गंभीर बना सकता है, क्योंकि गर्म समुद्र और वातावरण में ज्यादा ऊर्जा और नमी होती है. इससे भारी बारिश का खतरा बढ़ सकता है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…
और पढ़ें




