Donald Trump Security: White House Officials Phone| अपनों पर ही नहीं रहा ट्रंप को भरोसा आखिर क्यों खंगाले जा रहे हैं व्हाइट हाउस के अफसरों के मोबाइल?


होमदुनियाअमेरिका

अपनों पर नहीं रहा ट्रंप को भरोसा, खंगाले रहे व्हाइट हाउस अधिकारियों के फोन

Last Updated:

White House Officials Phone Check: ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान इस बात को लेकर डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उनकी जान के पीछे भी लोग पड़े हुए हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मोबाइल फोन खंगलवाने शुरू कर दिए हैं. आखिर वो इससे जानना क्या चाहते हैं या उन्हें संदेह क्या है?

Zoom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किससे खतरा.

Donald Trump Security Threat: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस होने लगा है. लगातार चल रहे युद्ध के बीच वे इस बात को मान चुके हैं कि उनकी हत्या की कोशिश की जा रही है. इसी बीच उन्होंने एक अहम जांच के लिए अपने आसपास मौजूद लोगों के मोबाइल फोन की जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी हैं. ट्रंप प्रशासन ने एक संवेदनशील जानकारी लीक होने के मामले की जांच करते हुए व्हाइट हाउस और सरकारी अधिकारियों के निजी मोबाइल फोन को भी निशाने पर ले लिया है. रिपोर्टों के मुताबिक कुछ अधिकारियों से उनके मोबाइल फोन जांचकर्ताओं को सौंपने के लिए कहा गया है.

दरअसल इस तह की जांच की जरूरत तब महसूस हुई, जब मीडिया में कतर की ओर से उपहार में दिए गए एक बोइंग 747 विमान को लेकर सुरक्षा संबंधी खबरें सामने आईं. यह विमान भविष्य में राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन को रिप्लेस करने वाला है और उनके सुरक्षित किले के रूप में इस्तेमाल किया जाना है. इसी बीच इस तरह की खबरें राष्ट्रपति को विचलित कर रही हैं, ऐसे में उन्होंने इसे लेकर गहन जांच करवानी शुरू कर दी है.

डोनाल्ड ट्रंप को किससे खतरा?

रिपोर्टों में दावा किया गया कि राष्ट्रपति के नए विमान में कई बदलाव किए जा रहे हैं, इसके बावजूद कतर का गिफ्ट किया हुआ ये हवाई किला मौजूदा एयर फोर्स वन विमान जैसी सुरक्षा और संचार सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराता. इसके साथ ही यह भी कहा गया कि विमान को जल्दबाजी में सेवा में लाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप खुद कई बार इस विमान की तारीफ कर चुके हैं और इससे जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को खारिज किया है. ऐसे में अब प्रशासन ने यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी कि यह जानकारी मीडिया तक किसने पहुंचाई.

अधिकारियों क्यों मांगे जा रहे हैं निजी मोबाइल?

जांचकर्ताओं का मानना है कि यह जानकारी उन अधिकारियों के जरिए बाहर आई हो सकती है जो विमान की सुरक्षा जांच, योजना या राष्ट्रपति की यात्रा से जुड़े कामों में शामिल थे. इसलिए ऐसे अधिकारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिन्हें विमान से जुड़ी जानकारी तक पहुंच थी या जो ट्रंप के साथ यात्रा कर चुके थे. रिपोर्ट बताती हैं कि कुछ अधिकारियों से उनके मोबाइल फोन जांच के लिए मांगे गए ताकि उनके संपर्क और बातचीत की जांच की जा सके. हालांकि सभी अधिकारियों ने अपने फोन देने की रिक्वेस्ट को नहीं माना. अब मामला इतना गंभीर हो गया कि एक संघीय एजेंसी ने अपने कर्मचारियों को सलाह दी कि अगर बाही जांचकर्ता उनके निजी उपकरणों तक पहुंच मांगें तो वे पहले एजेंसी के वकीलों से संपर्क करें.

पहले भी विवादों में रहा है कतर का ‘गिफ्ट’

जब कतर ने डोनाल्ड ट्रंप को बोइंग 747 विमान गिफ्ट किया था, तो इसकी कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर यनि लगभग 3,300 करोड़ रुपये बताई गई थी. ट्रंप को ये तोहफा इतना पसंद आया था कि इस विमान को राष्ट्रपति के विशेष विमान के रूप में तैयार किया जा रहा है. कई बार इसे लेकर विवाद हो चुका है क्योंकि कुछ सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि इसमें अभी भी वे एडवांस सिक्योरिटी और कम्युनिकेशन प्रणालियां नहीं हैं जो मौजूदा एयर फोर्स वन में हैं.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img