Donald Trump Firing | White House Shooting | डोनाल्ड ट्रंप हिल्टन होटल में क्या कर रहे थे, जब हुई फायरिंग, कैसे बची अमेरिकी राष्ट्रपति की जान?


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Donald Trump Shooting: डोनाल्ड ट्रंप हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनी गई. यह सुनते ही वहां मौजूद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट तुरंत हरकत में आ गए. सीक्रेट एजेंट्स ने बिना समय गंवाए ट्रंप को घेर लिया और उन्हें तेजी से मंच से नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. इस शूटर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिल्टन होटल में फायरिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में अचानक से हड़कंप मच गया. यहां व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलियां चलने की आवाज ने पूरे कार्यक्रम को दहशत में बदल दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के वक्त मंच पर ही मौजूद थे और मेहमानों को संबोधित कर रहे थे. तभी अचानक सुरक्षा एजेंसियों को खतरे का संकेत मिला और कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल बदल गया.

हिल्टन होटल में क्या कर रहे थे ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शरीक मेहमानों को संबोधित कर रहे थे. यह एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम होता है, जिसमें मीडिया, नेता और सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होते हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप अपने संबोधन के बीच थे, जब अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनी गई. यह सुनते ही वहां मौजूद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट तुरंत हरकत में आ गए.

सीक्रेट एजेंट्स ने बिना समय गंवाए ‘ह्यूमन शील्ड’ बनाकर ट्रंप को कवर किया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षित निकास से बाहर निकाला. इसी तेजी और मुस्तैदी की वजह से संभावित बड़ा खतरा टल गया और ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित रहे.

उपराष्ट्रपति वैंस और कैबिनेट भी सुरक्षित

इस घटना के वक्त अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के कई सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे. सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें भी तुरंत वहां से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी वरिष्ठ नेता सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

‘शूटर’ पकड़ा गया

घटना के करीब एक घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर जानकारी दी कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है. इस शूटर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img