Donald Trump Attack Live: ट्रंप को बचाने में एक अधिकारी को लगी गोली, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राष्ट्रपति


होमदुनियाअमेरिका

ट्रंप को बचाने में एक अधिकारी को लगी गोली, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राष्ट्रपति

Last Updated:

वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई है. इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. सीक्रेट सर्विस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को …और पढ़ें

Zoom

व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग.

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में शनिवार रात एक हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. तेज धमाकों जैसी आवाजों के बीच US सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंच से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही एक अधिकारी ने ‘शॉट्स फायर्ड’ चिल्लाया, बंदूकों से लैस एजेंट्स तेजी से बॉलरूम में दाखिल हुए और ट्रंप व फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को घेरे में लेकर बाहर निकाला. इस दौरान हॉल में मौजूद मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए. कुछ लोग जमीन पर लेट गए.

व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे ट्रंप

US Shooting News: ट्रंप डिनर में फायरिंग, सीक्रेट सर्विस अधिकारी घायल

अमेरिका ट्रंप फायरिंग लाइव: अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी को गोली लगी. CNN की रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली अधिकारी के प्रोटेक्टिव गियर में लगी, जिससे उनकी जान बच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी खतरे से बाहर हैं.

Donald Trump Par Hamla: अमेरिका में संदिग्ध हमलावर की पहचान

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला लाइव अपडेट्स: अमेरिका से एक बड़ी सुरक्षा अपडेट सामने आई है जहां संदिग्ध हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के 30 साल के व्यक्ति के रूप में की गई है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है, हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े बाकी पहलुओं को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. जांच एजेंसियां मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना के पीछे क्या मकसद था.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img