Last Updated:
Donald Trump Assassination Plot: इजरायल ने अमेरिका को खुफिया जानकारी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की नई साजिश रच सकता है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इनपुट हाल का है और एक खास कथित साजिश से जुड़ा है. यह खुलासा ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच फिर से सैन्य टकराव शुरू हो चुका है और तीन हफ्ते पुराना युद्धविराम भी टूट चुका है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा ईरान.
Donald Trump Assassination Plot: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया दावा सामने आया है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने अमेरिका को खुफिया जानकारी दी है कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश पर काम कर सकता है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि इजरायल ने अमेरिका को एक ‘ताजा ईरानी प्लान’ की जानकारी दी है. वहीं CNN की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि इजरायल ने अमेरिका को एक विशेष कथित साजिश को लेकर चेतावनी दी है.
क्यों बढ़ी ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंता?
खुद को ईरान का नंबर वन दुश्मन बता चुके हैं ट्रंप
नाटो शिखर सम्मेलन के बाद तुर्की की राजधानी अंकारा में डोनाल्ड ट्रंप ने भी सार्वजनिक रूप से कहा था कि ईरान उन्हें निशाना बनाना चाहता है. उन्होंने कहा, ‘वे अमेरिका के नेता को खत्म करना चाहते हैं, यानी मुझे. मैंने आज सुबह देखा कि मैं उनकी हर लिस्ट में हूं.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या इसी खतरे की वजह से उन्होंने विमान बदला था, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से इनकार कर दिया, लेकिन माना कि वह ईरान के निशाने पर हैं.
About the Author

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें




