राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने कार्रवाई इसलिए की क्योंकि “उनके दिमाग में परमाणु हथियार हैं और हम उन्हें यह हथियार नहीं लेने देंगे।”
उन्होंने कहा कि हमने बहुत अच्छा काम किया है और मुझे लगता है हम बहुत जल्दी यह पूरा कर लेंगे और उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा। उम्मीद है हम इसे अच्छे तरीके से हल करेंगे।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को बहुत नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि हमने उनकी नौसेना खत्म कर दी। उनकी एयरफोर्स खत्म हो गई। उनकी एंटी-एयरक्राफ्ट क्षमता भी खत्म हो गई। उनके पास युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सारा सामान खत्म हो गया।
उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहना चाहता कि उनके नेता खत्म हो गए हैं, क्योंकि यह कहना अच्छा नहीं लगता, लेकिन सच यही है।”





