Last Updated:
Chaffi Village in Uttarakhand : अगर आप नैनीताल की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो चाफी गांव आपके लिए शानदार जगह हो सकती है. हो सकता है आपने इसका नाम भी नहीं सुना हो पर यह जगह वाकई बहुत सुंदर है. नैनीताल से करीब 21 किलोमीटर और भीमताल से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है.
Chafi Tourist Place : पहाड़ों के बीच बसा चाफी शहर की भागदौड़ से बिल्कुल अलग अनुभव देता है. यहां पहुंचते ही चारों ओर हरियाली, पहाड़ी ढलान और शांत वातावरण नजर आता है. मानसून के दौरान गांव की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. बादलों से ढके पहाड़ और हरियाली यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है.
Chafi News : चाफी गांव की खूबसूरती में सबसे खास भूमिका यहां बहने वाली कलसा नदी की है. गांव के आसपास नदी की कलकल करती धारा और पहाड़ों का दृश्य पर्यटकों को प्राकृतिक सुकून देता है. बरसात के मौसम में नदी का प्रवाह बढ़ने के साथ आसपास का वातावरण और भी आकर्षक नजर आता है. नदी किनारे कुछ समय बैठकर पहाड़ों को निहारना यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन सकता है.
Best Uttarakhand Places : चाफी की पहाड़ी खूबसूरती को यहां के नदी किनारे स्थित खूबसूरत खेत और खास बना देते हैं. मानसून में जब खेत हरियाली से भर जाते हैं, तो पूरा इलाका बेहद खूबसूरत लगता है. साथ ही नदी के ऊपर बना एक खूबसूरत पुल इलाके की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Nainital Best Hangout Place : नैनीताल, भीमताल और आसपास के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर सीजन के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में अगर आप शांत और कम भीड़ वाली जगह तलाश रहे हैं, तो चाफी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. गांव में आपको शहर जैसी चहल-पहल नहीं मिलेगी. यहां का शांत वातावरण, पहाड़ों की ठंडी हवा और आसपास की हरियाली मन को सुकून देती है.
चाफी और आसपास आपको पारंपरिक पहाड़ी घर भी देखने को मिल सकते हैं. पहाड़ों की गोद पर बने घर और उनके आसपास की हरियाली गांव के पारंपरिक जीवन की झलक दिखाती है. यहां घूमते हुए आपको उत्तराखंड के ग्रामीण परिवेश को करीब से महसूस करने का मौका मिलता है. कई जगहों पर घरों के आसपास छोटे खेत, बगीचे और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियां दिखाई देती हैं.
चाफी और आसपास के इलाके में बागवानी से जुड़े काम भी देखने को मिलते हैं. गांव के आसपास नर्सरी और बागवानी फार्म इस क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ है, पहाड़ की जलवायु और प्राकृतिक वातावरण के बीच तैयार किए गए पौधे और हरियाली यहां की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. पर्यटक घूमने के दौरान इन स्थानों को देखकर बेहद आकर्षित होते हैं.
चाफी में आपको खेती और बागवानी के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. आसपास के क्षेत्रों में डेयरी फार्म और पशुपालन स्थानीय लोगों की आजीविका का अहम हिस्सा हैं. पर्यटकों के लिए यह अनुभव इसलिए खास है क्योंकि यहां पहाड़ों की रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से समझने का अवसर मिलता है.
चाफी के आसपास से कई खूबसूरत ट्रैकिंग रूट गुजरते हैं. पहाड़ी रास्तों पर चलते हुए पर्यटकों को जंगल, खेत, पहाड़ और ग्रामीण इलाकों के खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं. मानसून में हरियाली बढ़ने के कारण ट्रैकिंग का अनुभव और भी आकर्षक हो जाता है. हालांकि बरसात के मौसम में पहाड़ी रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है. अगर आप एडवेंचर के साथ प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो चाफी और आसपास जरूर घूमें.
चाफी में प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए कई होमस्टे और रिजॉर्ट भी मौजूद हैं. यहां ठहरकर पर्यटक सुबह पहाड़ों का नजारा, आसपास की हरियाली और शांत ग्रामीण माहौल का आनंद ले सकते हैं. होटल जैसी भीड़भाड़ से अलग होमस्टे में स्थानीय परिवेश को करीब से महसूस करने का मौका मिल सकता है. कुछ जगहों पर नदी के किनारे कैंप साइट भी बनी हुई हैं. आप चाहें तो कैंप साइट में रुकने का अनोखा अनुभव देता है.
बारिश के मौसम में चाफी का प्राकृतिक सौंदर्य अपने अलग रूप में नजर आता है. पहाड़ों पर छाई हरियाली, बादलों की आवाजाही, हरे भरे खेत और नदी की बहती धारा इस जगह को और खूबसूरत बना देती है. यह जगह मैदान में पहाड़ों से जोड़ती है. यहां से गुजरने वाली सड़क सीधा मुक्तेश्वर, धानाचूली, ओखलकांडा समेत पहाड़ के दूरस्थ इलाकों तक पहुंचती है. अगर आप नैनीताल की भीड़ से अलग किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो शादी जरूर आइए और यहां की खूबसूरती का लुत्फ उठाइए.




