केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट अब से कुछ देर बाद ही जारी करने वाला है। इसके साथ ही छात्रों का इंतजार भी खत्म होने वाला है। सीबीएसई रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करेगा। छात्र डिजीलॉकर या फिर उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट पर भी सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट वाला लिंक दिखने लगा है। देश भर के करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र पिछले कई दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं। कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें लैपटॉप या फिर टैब से कॉपी चेक हुईं।





