Canva का Offline Mode: फ्री और पेड दोनों यूजर्स को मिला बड़ा फायदा, बिना इंटरनेट के भी हो जाएगी एडिटिंग


Powered by :

Last Updated:

Canva ने नया Offline Mode फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपने डिज़ाइन एडिट कर सकेंगे. यह फीचर 14 दिन तक ऑफलाइन काम करने की सुविधा देता है और फ्री व पेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट

फ्री और पेड दोनों यूजर्स को मिला बड़ा फायदा, बिना इंटरनेट के भी होगी एडिटिंगZoom

छात्रों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, Canva ने जोड़ा ऑफलाइन एडिटिंग फीचर

कैनवा का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी ने अपना नया Offline Mode फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसकी मदद से अब यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपने डिजाइन बना और एडिट कर सकेंगे. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का  होगा जो अक्सर यात्रा करते हैं, कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में रहते हैं या फ्लाइट और क्लासरूम जैसी जगहों पर काम करते हैं जहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता.

अब तक कैनवा पर काम करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी था. लेकिन नए Offline Mode के आने के बाद यूजर्स अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट्स को पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन एक्सेस के लिए सेव कर सकते हैं.

इसके बाद वे बिना Wi-Fi या मोबाइल डेटा के भी डिजाइन में बदलाव कर पाएंगे. जैसे ही डिवाइस दोबारा इंटरनेट से कनेक्ट होगी, सभी बदलाव अपने आप कैनवा अकाउंट के साथ सिंक हो जाएंगे.

कंपनी के मुताबिक, यह फीचर लंबे समय से यूजर्स की सबसे ज्यादा मांग वाली सुविधाओं में शामिल था. खासकर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स, टीचर्स, छोटे बिजनेस मालिक और सोशल मीडिया मैनेजर्स इसके लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

कैनवा Offline Mode की एक बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स ऑफलाइन रहते हुए भी 14 दिनों तक अपने सेव किए गए डिजाइनों पर काम कर सकते हैं. यानी अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं या कुछ दिनों तक इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तब भी आपका काम नहीं रुकेगा.

कैसे करें इस्तेमाल?

  1. इस फीचर का फायदा उठाने के लिए पहले से डिजाइन को ऑफलाइन सेव करना जरूरी है.
  2. इसके लिए कैनवा में अपनी डिजाइन खोलें, मेन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें और “Make Available Offline” विकल्प चुनें.
  3. इसके बाद डिजाइन आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी और इंटरनेट न होने पर भी उपलब्ध रहेगी.
  4. सबसे अच्छी बात यह है कि कैनवा ने इस सुविधा को सिर्फ प्रीमियम यूजर्स तक सीमित नहीं रखा है. Offline Mode फ्री और पेड दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.

कैनवा का यह नया फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है जो चलते-फिरते काम करते हैं और इंटरनेट की समस्या के कारण अपने प्रोजेक्ट्स को बीच में रोकना नहीं चाहते. अब बिना नेटवर्क के भी आपकी क्रिएटिविटी जारी रह सकेगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img