Biolabs Funding By US: Tulsi Gabbard News | DNI | US Biolab Program Bilogical weapon- अमेरिका ने 30 देशों में बायोलैब को किया फंड


Last Updated:

US Russia News: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गैबार्ड के ऑफिस ने बड़ा दावा किया है. तुलसी गबार्ड ने कहा कि अमेरिकी फंडिंग से 30 से ज्यादा देशों में 120 से ज्यादा बायोलैब्स चल रही हैं. इन लैब्स में जैविक रोगाणुओं पर रिसर्च की जाती है. इनमें यूक्रेन की लैब्स भी शामिल हैं. रूस लंबे समय से आरोप लगाता है कि इन लैब्स में जैविक हथियार बनते हैं.

Zoom

अमेरिका ने 30 देशों में बायोलैब्स बनाए हैं.

वॉशिंगटन: रूस लंबे समय से जिस मुद्दे को लेकर अमेरिका पर निशाना साधता रहा, अब उसी पर ट्रंप प्रशासन ने खुद बड़ा खुलासा किया है. अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (DNI) तुलसी गैबार्ड के ऑफिस ने दस्तावेज जारी कर बताया है कि अमेरिकी सरकार ने दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में 120 से अधिक बायोलैब्स को फंडिंग दी है. इन लैब्स में जैविक रोगाणुओं यानी पैथोजेन्स पर रिसर्च की जाती रही है. इनमें यूक्रेन की लैब्स भी शामिल हैं, जिन्हें लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान लगातार विवाद होता रहा है.

DNI कार्यालय ने 12 जून को जारी बयान में कहा कि इन बायोलैब्स में कुछ ऐसे पैथोजेन्स पर भी काम होता रहा है जिन्हें खतरनाक माना जाता है. बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिकी खुफिया समुदाय पहले चेतावनी दे चुका था कि यूक्रेन में अमेरिकी फंडिंग वाली एक लैब में खतरनाक रोगाणु मौजूद हो सकते हैं और रूस के हमले, कब्जे या नुकसान का खतरा बना हुआ था.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img