Texas Firing : सड़कों पर घूम-घूम कर सिरफिरे ने बरसाईं गोलियां, 40 राउंड से ज्यादा फायरिंग
Texas Shooting: अमेरिका में टेक्सास के मिडलैंड शहर में एक सिरफिरा लोगों पर बेवजह ओपेन फायर करने लगा. शुक्रवार सुबर करीब 8 बजे मिडलैंड के कई इलाकों में 40 राउंड से ज्यादा फायरिंग का आवाजें सुनी गईं. ये सिरफिरा घूम-घूम कर लोगों पर गोलियां बरसा रहा था, जिसकी वजह से 1 शख्स की मौत हो गई है और 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात के करीब दो घंटे बाद तक हमलावर बंदूकधारी एक जगह छिपा रहा और पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ चलती रही, जिसे काबू करने के लिए बख्तरबंद गाड़ियों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और रोबोट्स तक की मदद ली गई, जिसके बाद मुठभेड़ में संदिग्ध मारा गया. बता दें कि करीब 1 लाख 40 हजार की आबादी वाला ये तेल उत्पादक शहर मिडलैंड, डलास से लगभग 482 किलोमीटर दूर है, जो ठीक 6 साल पहले भी एक ऐसी ही भयावह सामूहिक गोलीबारी का गवाह बना था जब नौकरी से निकाले गए एक तेल कर्मचारी ने सड़क पर गाड़ी चलाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 7 लोगों को मार डाला था और दो दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था.




