Last Updated:
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा प्राइवेसी फीचर लेकर आया है. अब लोगों को किसी से चैट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी धीरे-धीरे यूजरनेम फीचर रोलआउट कर रही है, जिससे यूजर्स अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे.
WhatsApp लाया यूजरनेम फीचर (फोटो- एआई)
नई दिल्ली. वॉट्सऐप (WhatsApp) एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह कॉन्टैक्ट करने का साधन बन चुका है. यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है. अब वॉट्सऐप पर किसी से बात करने के लिए आपको अपना पर्सनल मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने आखिरकार यूजरनेम (Username) फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि अब आप इंस्टाग्राम या टेलीग्राम की तरह वॉट्सऐप पर भी अपना एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे.
इससे आपकी प्राइवेसी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगी. अगर कोई अनजान शख्स आपको मैसेज करता है, तो उसे आपका फोन नंबर नहीं बल्कि सिर्फ आपका यूजरनेम दिखाई देगा.
Username फीचर की बड़ी बातें-
- नंबर रहेगा सीक्रेट: ग्रुप चैट्स या डायरेक्ट मैसेज में अनजान लोगों को आपका नंबर नहीं दिखेगा.
- बदलने की आजादी: आप जब चाहें अपना यूजरनेम बदल सकते हैं। इससे आपकी पुरानी चैट या डेटा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
- लॉगिन के लिए नंबर जरूरी: अकाउंट लॉग-इन और रिकवरी के लिए आपका नंबर पहले की तरह लिंक रहेगा, बस वो दूसरों से छिपा रहेगा.
- पूरी तरह ऑप्शनल: यह फीचर पूरी तरह आपकी मर्जी पर है. अगर आप यूजरनेम नहीं बनाना चाहते, तो पहले की तरह सिर्फ नंबर से भी वॉट्सऐप चला सकते हैं.
यूजरनेम बनाने के नियम क्या हैं?
यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर का होना चाहिए. इसमें कम से कम एक लेटर (अक्षर) होना जरूरी है. आप छोटे अक्षर (lowercase), नंबर, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल कर सकते हैं. यूजरनेम की शुरुआत या अंत में ‘www.’ या ‘.com’ जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए.
कैसे सेट करें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम?
- अपने फोन में WhatsApp ओपन करें.
- एंड्रॉयड फोन में ऊपर दाईं तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करके Settings में जाएं या iPhone में नीचे दिए गए Settings टैब पर टैप करें.
- सबसे ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो/नाम पर क्लिक करें.
- अगर आपको यह फीचर मिल गया है, तो प्रोफाइल सेटिंग्स में Username का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें.
- अपना पसंदीदा यूजरनेम डालें. वॉट्सऐप चेक करेगा कि वह नाम खाली है या नहीं. अवेलेबल होने पर उसे सेव कर लें.
About the Author

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें





