Xiaomi 18 को लेकर बड़ा खुलासा! कॉम्पैक्ट फोन में मिलेगी 7,200mAh बैटरी और 200MP कैमरा


शाओमी अपनी अगली फ्लैगशिप शाओमी 18 सीरीज पर काम कर रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले फोन को लेकर लगातार नए लीक्स सामने आ रहे हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी 18 में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिल सकती है. इसके अलावा फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा और 2K डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, शाओमी 18 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 7,200mAh की बैटरी दी गई है. अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो ये शाओमी 17 के मुकाबले 200mAh बड़ी बैटरी होगी. बता दें कि शाओमी 17 में 7,000mAh बैटरी दी गई थी.

हालांकि हाल के महीनों में कई कंपनियां 8,000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं, लेकिन शाओमी कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ बैटरी क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

2K डिस्प्ले और 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी 18 में 6.4 इंच का 2K डिस्प्ले मिल सकता है. डिस्प्ले में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, पतले बेज़ेल और राउंडेड कॉर्नर दिए जा सकते हैं, जिससे फोन का डिजाइन प्रीमियम दिखेगा.

कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. लीक्स के मुताबिक, फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें बड़ा 1/1.28-इंच सेंसर होगा.

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि शाओमी 18 सीरीज के कुछ मॉडल्स में डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है.

सितंबर में हो सकती है लॉन्चिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी 18 सीरीज को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है. पिछले साल शाओमी 17 सीरीज भी सितंबर में लॉन्च हुई थी. उस सीरीज में शाओमी 17, शाओमी 17 प्रो और शाओमी 17 प्रो मैक्स शामिल थे.

फिलहाल शाओमी ने इन लीक्स को कंफर्म नहीं किया है. ऐसे में लॉन्च तक इन जानकारियों को सिर्फ संभावित फीचर्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से और ऑफिशियल डिटेल सामने आने की उम्मीद है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img