यह मतदान ऐसे समय हुआ है, जब पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) मुख्य रूप से ईरान युद्ध के बाद गोला-बारूद और हथियारों के भंडार को फिर से भरने के लिए संसद से 80 अरब अमेरिकी डॉलर की मांग कर रहा है।
ट्रंप रिपब्लिकन सांसदों से मिलने के लिए बुधवार को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद परिसर) जाएंगे। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ईरान के साथ बातचीत करके उसकी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को युद्ध शुरू करने के घोषित कारणों में से एक बताया गया था।
रिपब्लिकन पार्टी के एक सीनेटर ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ईरान के साथ समझौते की शर्तों की आलोचना करने वाले रिपब्लिकन सांसदों से राष्ट्रपति खुश नहीं हैं।
ईरान समझौते की शर्तें उस समझौता ज्ञापन में दी गई हैं, जिस पर ट्रंप ने पिछले सप्ताह हस्ताक्षर किए थे। इसके साथ ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने संबंधी व्यापक समझौते पर पहुंचने के लिए दोनों पक्षों को दी गई 60 दिन की समयसीमा शुरू हो गई।
पीटीआई के इनपुट के साथ




