राघव चड्ढा ने कहा कि उनमें से तीन सांसद अभी आपके सामने यहां मौजूद हैं। इनके अलावा, विश्व-स्तरीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें लग रहा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है।
वहीं, संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा समय भी आएगा, लेकिन आज वह स्थिति सामने है। आज मैं आम आदमी पार्टी से अपने सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा करता हूं। मैं एक किसान परिवार से आता हूं। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई-लिखाई की और हमेशा एक ही उद्देश्य रहा, देश के लिए कुछ सार्थक करना। जब पार्टी में शामिल होने की बात आई, तो मैं आप में शामिल हो गया क्योंकि उन्होंने नई राजनीति और काम की राजनीति की बात की थी। 10 साल में, मैंने कड़ी मेहनत की…मैंने जो भी पॉलिटिकल फैसले लिए, वे पार्टी के फायदे को प्राथमिकता देकर लिए…मैं आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं और आप में अपने सभी पद छोड़ रहा हूं।”





