आसुस ExpertBook P5, P3 और Ultra की हुई एं


आसुस ने भारत में अपने नए बिजनेस और एंटरप्राइज लैपटॉप्स की नई सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने एक्सपर्टबुक अल्ट्रा के साथ एक्सपर्टबुक P5 और एक्सपर्टबुक P3 मॉडल भी पेश किए हैं. यह नई लाइनअप खासतौर पर प्रोफेशनल्स, बिजनेस यूजर्स और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए तैयार की गई है. इन लैपटॉप्स में मजबूत बिल्ड क्वालिटी, AI फीचर्स और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है.

सबसे प्रीमियम मॉडल एक्सपर्टबुक अल्ट्रा है, जिसका वजन सिर्फ 0.99 किलोग्राम है और इसकी मोटाई केवल 10.9mm है. आसुस का कहना है कि इसे CNC-machined AZ31B मैग्निजियम अलूमिनियम अलॉय से बनाया गया है, जिससे यह हल्का होने के साथ मजबूत भी बनता है. इसमें 9H नैनो-सेरामिक कोटिंग दी गई है, जो इसे स्क्रैच से बचाती है.

लैपटॉप में 14 इंच का 3K (2880×1800) Tandem OLED touchscreen डिस्प्ले मिलता है. यह 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और HDR में 1400 nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है. स्क्रीन पर मैट कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और नैनो एचिंग दी गई है, जिससे ग्लेयक कम होता है और आउटडोर यूज बेहतर बनता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core अल्ट्रा Series 3 प्रोसेसर और Intel Arc B390 integrated graphics दिए गए हैं. आसुस का ExpertCool Pro थर्मल सिस्टम 50W TDP को संभालता है, जिससे लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है. इसमें 64GB तक LPDDR5X RAM और 2TB तक PCIe Gen 5 SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

दमदार है बैटकी, कितनी है कीमत?

बैटरी की बात करें तो इसमें 70Wh बैटरी दी गई है, जो 90W fast charging सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार, यह केवल 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है.

एक्सपर्टबुक P5 और P3 मॉडल 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले विकल्पों में आते हैं. P5 में Intel Core अल्ट्रा Series 3 प्रोसेसर और P3 में Intel Core अल्ट्रा Series 2 चिप्स दिए गए हैं. दोनों में 96GB तक DDR5 RAM और dual PCIe 4.0 SSD स्लॉट मिलते हैं.

सुरक्षा के लिए पूरी सीरीज में TPM 2.0 chip, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR कैमरा और MIL-STD-810H सर्टीफिकेशन दिया गया है. साथ ही आसुस MyExpert AI suite भी मिलता है, जिसमें रियल टाइम ट्रांसलेशन और मीटिंग समरी जैसे AI फीचर्स शामिल हैं.

एक्सपर्टबुक अल्ट्रा की शुरुआती कीमत ₹2,39,990 रखी गई है. वहीं एक्सपर्टबुक P5 ₹2,14,990 से और एक्सपर्टबुक P3 ₹94,990 से शुरू होता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img