Last Updated:
अमेरिका के ओहायो राज्य के टोलेडो शहर में ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास शनिवार शाम अचानक गोलीबारी हो गई. पुलिस के मुताबिक कई लोगों को गोली लगी और कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई. पुलिस अभी तक हमलावरों की तलाश में जुटी है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है.
अमेरिका में गोलीबारी की घटना आई है.
ओहायो के टोलेडो शहर का ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल देखते ही देखते दहशत में बदल गया. शनिवार शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना में कई लोगों को गोली लगी है, जबकि कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. टोलेडो पुलिस विभाग के मुताबिक शाम करीब 5:37 बजे ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास डेलावेयर एवेन्यू और ग्लेनवुड एवेन्यू इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को गोली लगने के कई शिकार मिले. अधिकारियों ने कहा कि कई पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल सुविधाओं में भेजा गया है.
About the Author

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें




