Last Updated:
अजीत डोभाल का ये वीडियो 2013 है. तब वे इंटेलिजेंस ब्यूरो से रिटायर हो चुके थे. वे नई दिल्ली में थिंक टैंक ‘विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन’ को लीड कर रहे थे.
एनएसए अजित डोभाल.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने संसद टीवी के साथ एक पुराने इंटरव्यू में फिर से चर्चा में आ गया है. इसमें उन्होंने बताया कि 2013 में बोलते हुए डोभाल ने बताया था कि समय-समय पर तनाव के बावजूद भारत अमेरिका के साथ मिलकर काम करता रहा है. लेकिन उनके अधिकारी हमारे कुछ लोगों से ऐसे काम करवाने की कोशिश की थी जो भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ थे.
अजीत डोभाल का ये वीडियो 2013 है. तब वे इंटेलिजेंस ब्यूरो से रिटायर हो चुके थे. वे नई दिल्ली में थिंक टैंक ‘विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन’ को लीड कर रहे थे. उन्होंने बताया था कि ये तब की बात है जब हमने अमेरिका के साथ पूरी नेक नीयत से एक संयुक्त साइबर फोरम बनाया था.
उन्होंने 2006 के एक मामले को याद किया जिसमें अमेरिका के साथ एक यूनाइटेड साइबर फोरम बनाया था. उन्होंने कहा, “हमने नेक इरादों के साथ अमेरिका के साथ एक यूनाइडेट साइबर फोरम बनाया था. लेकिन 2006 में, हमें एक अमेरिकी राजनयिक को वापस भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा. उसने हमारे कुछ लोगों से ऐसी चीजें करवाने की कोशिश की थी जो भारत के राष्ट्रीय हित के लिए नुकसानदायक थीं.”
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें





