AirPods को मिलेगी टक्कर? Vivo TWS 5 Pro में मिले 50 घंटे बैटरी, प्रीमियम साउंड जैसे फीचर्स


वीवो ने चीन में अपने नए प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स वीवो TWS 5 Pro लॉन्च कर दिए हैं. नए TWS ईयरबड्स लंबी बैटरी लाइफ, दमदार साउंड क्वालिटी और एडवांस्ड नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ आते हैं. कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स 50 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं.

इसके अलावा इनमें 60dB Active Noise Cancellation (ANC), 11mm ड्यूल ड्राइवर और Hi-Fi DAC जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

वीवो TWS 5 Pro की कीमत
वीवो TWS 5 Pro की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) रखी गई है. इन्हें चीन में Silent Realm Black और Original Soundtrack कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

मिलेंगे दमदार ऑडियो फीचर्स
इन ईयरबड्स में 11mm ड्यूल-ड्राइवर यूनिट दी गई है, जो 16Hz से 60kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करती है. इसके साथ Hi-Fi DAC चिप और 113dB डायनामिक रेंज दी गई है, जिससे बेहतर और हाई-क्वालिटी ऑडियो का एक्सपीरिएंस मिलता है.

ईयरबड्स में Spatial Audio का भी सपोर्ट है. साथ ही यूजर्स को स्टैंडर्ड, डीप बेस, क्लियर वोकल, ब्राइट ट्रेबल, ऑडियोबुक और अल्टिमेट मास्टरी जैसे कई साउंड मोड्स भी मिलते हैं.

60dB ANC और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी
वीवो TWS 5 Pro में कुल चार माइक्रोफोन और एक बोन कंडक्शन माइक्रोफोन दिया गया है. इसकी मदद से ईयरबड्स 60dB तक Active Noise Cancellation और कॉलिंग के दौरान बेहतर नॉइज़ रिडक्शन का सपोर्ट देते हैं.

गेमिंग करने वालों के लिए इनमें 42ms की लो लेटेंसी दी गई है. वहीं Bluetooth 5.4 के जरिए ये एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं.

50 घंटे तक की बैटरी
हर ईयरबड में 56mAh और चार्जिंग केस में 615mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक ANC बंद रहने पर ईयरबड्स 11 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 50 घंटे तक पहुंच जाता है.

इसके अलावा ईयरबड्स में IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, USB Type-C चार्जिंग, टच कंट्रोल, वियर डिटेक्शन और वीवो BlueOS इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. फिलहाल कंपनी ने इनके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img