बलूचिस्तान में ISKP कैंप पर हमले का दावा
अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बलूचिस्तान के पिशनी जिले के सरनान बाजार इलाके में जिस इमारत पर ड्रोन स्ट्राइक की गई, वह ISKP और ‘उपद्रवी एवं भ्रष्ट’ नेटवर्क का संयुक्त कैंप था। मंत्रालय ने दावा किया कि कार्रवाई पूरी तरह सटीक थी और किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।
वहीं, पाकिस्तान से सामने आई रिपोर्ट में कहा गया कि जिस इमारत पर हमला हुआ, वह वास्तव में एक स्कूल था, जहां अफगान सेना के पूर्व सैनिक रह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में तीन पूर्व सैनिक घायल हुए हैं। बताया गया कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद ये सैनिक अहमद मसूद जूनियर की नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (NRF) में शामिल हो गए थे और पाकिस्तान ने उन्हें 2023 में शरण और कैंप उपलब्ध कराए थे।




