10 घंटे की बैटरी और Android 16 के साथ आए Acer के 3 टैबलेट, 1TB तक microSD कार्ड सपोर्ट


Powered by :

Last Updated:

Acer ने Computex 2026 से पहले Iconia Duo S14, Duo S12 और Duo D12 टैबलेट लॉन्च किए हैं. नए टैबलेट्स में OLED डिस्प्ले, MediaTek प्रोसेसर, Android 16, स्टाइलस सपोर्ट और 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है. जानिए सभी फीचर्स और डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

10 घंटे की बैटरी और Android 16 के साथ आए Acer के 3 टैबलेट, 1TB तक का सपोर्टZoom

Acer Iconia Duo सीरीज लॉन्च, काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए शानदार विकल्प

एसर ने Computex 2026 से पहले अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई Iconia Duo सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस सीरीज के तहत एसर Iconia Duo S14, Iconia Duo S12 और Iconia Duo D12 टैबलेट पेश किए हैं. ये नए डिवाइस प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. खास बात यह है कि तीनों टैबलेट Android 16 पर चलते हैं और इनमें 3:2 आस्पेक्ट रेशियो वाले नए डिस्प्ले दिए गए हैं.

एसर Iconia Duo S14 के फीचर्स- नई सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल Iconia Duo S14 है. इसमें 14.2 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2.8K रेजोलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है. यह टैबलेट MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर से लैस है और Android 16 पर काम करता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है. इसके अलावा Wi-Fi 6E, क्वाड स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन और पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

Iconia Duo S12 और D12 में क्या है खास?

एसर Iconia Duo S12 में 12.2 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स तक है. यह MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 8GB LPDDR5 रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें एंटी-ग्लेयर और एंटी-फिंगरप्रिंट नैनो-टेक्सचर ग्लास का उपयोग किया गया है.

वहीं Iconia Duo D12 को बजट यूजर्स के लिए पेश किया गया है. इसमें 12.2 इंच का डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 2400×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है. यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है.

स्टाइलस और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट

तीनों टैबलेट Active Stylus, मैग्नेटिक कीबोर्ड और किकस्टैंड जैसे एक्सेसरीज को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा microSD कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है.

एसर का दावा है कि सभी मॉडल एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम हैं. कंपनी इन टैबलेट्स की कीमतों का खुलासा जल्द करेगी, जबकि इनकी बिक्री 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है. नई Iconia Duo सीरीज उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है जो टैबलेट में प्रोडक्टिविटी और मनोरंजन दोनों चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img