बिल्डिंग से उठ रही थी तेज गंध, अंदर घुसे तो देखा 56 लाशें सड़ रही थी, अमेरिकी पुलिस भी सन्न


Last Updated:

Chicago Funeral Home: शिकागो के एक फ्यूनरल होम में 50 से ज्यादा शव सड़ी हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है. जांच में सामने आया कि शवों को बेहद खराब परिस्थितियों में रखा गया था. अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और अब शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है.

Top Deals Inside

अमेरिका: बिल्डिंग से उठ रही थी तेज गंध, अंदर घुसे तो देखा 56 लाशें सड़ रही थीZoom

फ्यूनरल होम में मिलीं 50 लाशें.

वॉशिंगटन: अमेरिका के शिकागो में एक फ्यूनरल होम से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 56 शव गलत तरीके से रखे हुए और सड़न की अलग-अलग अवस्थाओं में मिले हैं. इस खुलासे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलने पर कुक काउंटी मेडिकल एग्जामिनर्स ऑफिस ने तुरंत अपनी टीम मौके पर भेजी. जांच में पाया गया कि कई शव बिना रेफ्रिजरेशन के रखे गए थे, जिससे उनमें तेजी से सड़न फैल गई. कुछ शवों में कीड़े (मैगॉट) तक पाए गए, जबकि कई की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान और दस्तावेजों की जांच में कई दिन लग सकते हैं, इसके बाद ही परिवारों को सूचना दी जाएगी.

यह खुलासा तब हुआ जब इलाके के लोगों ने महीनों से फ्यूनरल होम से आ रही तेज बदबू की शिकायत की थी. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, दुर्गंध इतनी ज्यादा थी कि आसपास रहना मुश्किल हो गया था, लेकिन कार्रवाई देर से हुई. इस घटना के बाद अपने परिजनों के बारे में जानकारी लेने पहुंचे लोगों में गुस्सा और बेचैनी साफ दिखी. लताशा जॉनसन नाम की महिला ने बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार इसी फ्यूनरल होम में हुआ था और अगले ही दिन उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद दर्दनाक और भ्रमित कर देने वाला अनुभव है.

फ्यूनरल होम का लाइसेंस रद्द

जांच में यह भी सामने आया कि फ्यूनरल होम की संचालक जॉना मॉर्गन का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, यहां शवों को ‘बेहद खराब और अमानवीय हालात’ में रखा गया था, जहां चूहों का संक्रमण भी मौजूद था. और भी चौंकाने वाली बात यह है कि इस फ्यूनरल होम से जुड़े क्लार्क मॉर्गन का लाइसेंस पहले ही 2024 में रद्द किया जा चुका था. यह दंपति पहले एक क्रेमेटरी भी चला चुका है, जिसे तब बंद कर दिया गया था जब सैकड़ों अस्थियां परिवारों को लौटाई नहीं गईं और शवों को गलत तरीके से रखा गया था.

अमेरिका में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

शिकागो का यह मामला पिछले तीन वर्षों में मानव अवशेषों के गलत तरीके से रखरखाव से जुड़े कई मामलों की कड़ी में एक और कड़ी बन गया है. पिछले महीने कोलोराडो के प्यूब्लो शहर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर एक फ्यूनरल होम में छिपे दरवाजे के पीछे दर्जनों सड़ते शव रखने का आरोप लगा था. इसी तरह, 2024 में जॉर्जिया के एक फ्यूनरल होम में 18 शव सड़ी हालत में मिले थे. 2023 में कोलोराडो में करीब 200 शव एक इमारत से बरामद हुए थे, जबकि उसी साल इंडियाना के एक फ्यूनरल होम से 31 शव मिले थे.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img