Last Updated:
अमेरिका रूसी राजनेताओं और उच्च पदाधिकारियों को वीजा देने में सख्ती बरतता है. अमेरिकी विदेश विभाग और ट्रेजरी विभाग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कई अन्य उच्च अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध और वीजा प्रतिबंध लगाए हैं.
व्लादिमीर पुतिन (रॉयटर्स)
अमेरिका ने रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए वीज़ा नहीं दिया. इसकी जानकारी रूस के संयुक्त राष्ट्र राजदूत वैसिली नेबेंज़िया ने दी है. उन्होंने इसे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय समझौते के तहत अमेरिका के दायित्वों का उल्लंघन बताया है.
वैसिली नेबेंज़िया ने यह टिप्पणी 15-सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में की. इसकी अध्यक्षता चीन के विदेश मंत्री वांग यी कर रहे थे. नेबेंज़िया ने कहा कि अलीमोव इस बैठक में शामिल होना चाहते थे. विदेश विभाग ने नेबेंज़िया के बयान के बारे में पूछे गए सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया.
अमेरिका बरतता है सख्ती
अमेरिका रूसी राजनेताओं और उच्च पदाधिकारियों को वीजा देने में सख्ती बरतता है. मुख्य रूप से रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद लगाए गए प्रतिबंध कारण हैं. अमेरिकी विदेश विभाग और ट्रेजरी विभाग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कई अन्य उच्च अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध और वीजा प्रतिबंध लगाए हैं. अमेरिका इसे रूस की आक्रामक नीतियों, मानवाधिकार उल्लंघनों और यूक्रेन में युद्ध अपराधों के जवाब में उठाए गए हैं.
नेबेंज़िया ने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण के आधार पर आज की बैठक में रूसी संघ के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव के स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला थे. वे संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मामलों की देखरेख करते हैं.
तमाम कोशिश के बाद नहीं मिला वीजा
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी पक्ष को उन्हें वीजा जारी करने के लिए मनाने के हमारे तमाम कोशिशों के बावजूद अंत में वह वीजा नहीं दिया गया. नेबेंज़िया ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय समझौते के तहत न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय तक पहुंच सभी सदस्य देशों के अधिकारियों को प्रदान की जानी चाहिए. इसमें कोई अपवाद नहीं होना चाहिए.
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार ऐसे प्रतिबंध इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट की धारा 212(a)(3)(C) के तहत लगाए जाते हैं. जब किसी व्यक्ति की अमेरिका में उपस्थिति अमेरिकी विदेश नीति के लिए नुकसानदायक मानी जाती है. रूसी सरकारी अधिकारियों, ड्यूमा सदस्यों और सैन्य नेताओं को अक्सर वीजा अस्वीकृत किया जाता है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें





