PM Modi Congratulates Balen Shah: नेपाल में ‘बालेन’ युग की शुरुआत, PM मोदी ने दी खास बधाई, बोले- कंधे से कंधा मिलकर करेंगे काम


होमताजा खबरदेश

नेपाल में बालेन युग की शुरुआत, PM मोदी ने दी खास बधाई, बोले- मिलकर करेंगे काम

Last Updated:

PM Modi Congratulates Balen Shah: नेपाल में बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देश में नई राजनीति की शुरुआत मानी जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने की बात कही है. युवा नेतृत्व से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और आने वाले समय में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

Zoom

नेपाल में बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई. (फाइल फोटो PTI)

नई दिल्ली: नेपाल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. लंबे समय से पारंपरिक चेहरों के बीच चल रही सत्ता की राजनीति के बीच अब एक युवा और अलग सोच वाला नेता देश की कमान संभाल चुका है. बालेंद्र शाह का प्रधानमंत्री बनना केवल एक राजनीतिक बदलाव नहीं है, बल्कि यह जनता की उस उम्मीद का संकेत है, जो नई सोच, पारदर्शिता और विकास की ओर देख रही है. उनके उभार को कई लोग ‘नए नेपाल’ की शुरुआत मान रहे हैं. ऐसे समय में भारत की प्रतिक्रिया भी बेहद अहम हो जाती है, क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से गहरे जुड़े हुए हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह को बधाई देते हुए साफ संकेत दिया कि आने वाले समय में दोनों देश मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं.

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि नेपाल की जनता ने बालेन के नेतृत्व पर जो भरोसा जताया है, वह सराहनीय है और भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए वह उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. यह बयान केवल औपचारिक नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सहयोग और साझेदारी की दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img