Last Updated:
India Lockdown News: ईरान युद्ध के बीच देश में लॉकडाउन को लेकर फैली अफवाहों पर केंद्र सरकार ने स्थिति साफ कर दी है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं. सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थिति को लेकर घबराएं नहीं. खबर में पढ़ें उन्होंने आगे क्या-क्या कहा…
क्या भारत में लॉकडाउन लगेगा? जानिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा. (फाइल फोटो PTI)
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ईरान युद्ध के चलते देश में संभावित लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर साफ और सख्त रुख अपनाया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लॉकडाउन को लेकर जो भी बातें कही जा रही हैं वे पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार हालात पर नजर रखे हुए है, लेकिन फिलहाल देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की योजना नहीं है.
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है और इस तरह की बातें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है और इससे लोगों में बेवजह डर फैलता है. सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…





