रागी से चुकंदर तक… ये 7 सुपरफूड्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करें महिलाएं


Last Updated:

परिवार का ध्यान रखते-रखते महिलाएं अक्सर अपनी देखभाल करना भूल जाती हैं और यही वजह है कि महिलाओं में सबसे ज्यादा पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त होने के कारण वे खुद को नजरअंदाज कर देती हैं और इससे हार्मोन असंतुलन, कमजोरी और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं.

पहली चीज है रागी, रागी कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर अनाज है इसे दिन में एक बार किसी भी समय खाया जा सकता है रागी को घी के साथ रोटी बना कर खाया जा सकता है या फिर इसे चीला, रागी बॉल या हलवा के रूप में लिया जा सकता है रागी हड्डियों को मजबूत बनाने, हार्मोन संतुलन बनाए रखने और बाल व त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.

दूसरी चीज है आंवला, आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और विटामिन सी का बड़ा स्रोत है इसे दिन में एक बार जूस, अचार, चटनी या मुरब्बे के रूप में शामिल किया जा सकता है आंवले का सेवन थकान कम करता है, ऊर्जा बढ़ाता है और त्वचा व बालों को मजबूत बनाता है.

तीसरी चीज है, चिया सीड्स चिया सीड्स कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं ये गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं, कमजोरी को दूर करते हैं और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं इन्हें शेक या लड्डू के साथ मिलाकर खाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चौथी चीज है अलसी के बीज अलसी ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत है जो मस्तिष्क की नसों को मजबूत करता है, कमजोरी कम करता है और तनाव से बचाता है यह हृदय रोग और पीसीओडी जैसी समस्याओं में भी लाभकारी है इसलिए इसका रोजाना सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है.

पांचवीं चीज है कद्दू के बीज, कद्दू के बीज आसानी से मिल जाते हैं और मैग्नीशियम तथा जिंक से भरपूर होते हैं ये हार्मोन संतुलन बनाए रखने, थायरॉइड नियंत्रण और मांसपेशियों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं रोजाना 1 चम्मच कद्दू के बीज खाने से इन पोषक तत्वों की कमी पूरी की जा सकती है.

छठी चीज है अखरोट उम्र बढ़ने के साथ मस्तिष्क और नसें कमजोर होने लगती हैं और घुटनों व जोड़ो से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं अखरोट में ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो मस्तिष्क और नसों को मजबूती देते हैं और जोड़ो की समस्या कम करने में मदद करते हैं इसलिए इसे रोजाना सुबह खाने की सलाह दी जाती है.

सातवीं और अंतिम चीज है चुकंदर महिलाओं में खून की कमी आम होती है इसलिए रक्त बढ़ाने वाली सब्जियों और फलों का सेवन बहुत जरूरी है चुकंदर की रोटी, रायता या सलाद के रूप में रोजाना आहार में लिया जा सकता है यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखने और कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img