सुबह चाय के साथ नमकीन और बिस्किट खाते हैं आप? सेहत से खिलवाड़ करना बंद कीजिए, जानिए काम की बात


Last Updated:

Unhealthy Morning Habits: सुबह का नाश्ता शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन चाय-बिस्किट या पैक्ड स्नैक्स से दिन की शुरुआत करने से पोषण की कमी हो सकती है. इससे शरीर में सुस्ती और एनर्जी की कमी महसूस होती है. दलिया, पोहा, फल और दही जैसे पौष्टिक विकल्प अपनाकर पूरे दिन एक्टिव रहा जा सकता है.

Zoom

चाय के साथ बिस्किट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है.

Tea and Snacks as Breakfast: आजकल लोगों के पास समय की कमी है. सुबह उठकर लोगों को जल्द से जल्द ऑफिस जाना होता है और ब्रेकफास्ट बनाने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है. सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में अधिकतर लोग नाश्ते में चाय, बिस्कुट और नमकीन खा लेते हैं. ये चीजें आपको टेस्टी लगती हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्वों की कमी होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह के वक्त हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है और इसकी कमी दूर करने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए. अगर सुबह के नाश्ते से ही पोषक तत्वों की कमी होगी तो पूरा दिन सुस्ती और भारीपन के साथ बीतेगा.

कई लोग दिन की शुरुआत चाय, बिस्किट, मैगी या फिर पैक्ड स्नैक्स से करते हैं. हेल्दी नाश्ते के नाम पर बाजार में कई पैक्ड प्रोडक्ट आ गए हैं, जो संपूर्ण पोषण देने का वादा करते हैं, लेकिन यह सिर्फ भ्रम है. ऐसे नाश्ते सुस्ती, आलस और भारीपन से शरीर को भर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद कहता है कि सुबह का नाश्ता शरीर के लिए अमृत जैसा होता है. इसे हल्का, पौष्टिक, और सुपाच्य रखना ज्यादा जरूरी है. ऐसा भोजन शरीर की ऊर्जा और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब सवाल है कि नाश्ते में क्या लेना फायदेमंद रहेगा? सुबह की शुरुआत के लिए दलिया, पोहा, उपमा, मूंग दाल का चीला या फिर दाल से बनी इडली भी खा सकते हैं. ये चीजें हल्की होती हैं और आसानी से पच जाती हैं. इनमें फाइबर और प्रोटीन दोनों मिल जाते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि नाश्ता अच्छी मात्रा में खाएं. नाश्ते के साथ सुबह की शुरुआत भीगे बादाम, ताजे फल और दही या छाछ के साथ भी कर सकते हैं. ये सभी चीजें शरीर को प्राकृतिक तरीके से मजबूती देने का काम करेंगी और पूरे दिन शरीर फुर्ती से भरा रहेगा.

सुबह की शुरुआत जूस के साथ भी कर सकते हैं. आंवला जूस, चुकंदर जूस, गाजर का जूस, सफेद पेठे का जूस या फिर नारियल के दूध से भी कर सकते हैं. ये सभी चीजें गर्मी में शरीर को शीतलता प्रदान करती हैं और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है. ध्यान रखें नाश्ते को कभी भी स्किप न करें और दोपहर का खाना भी समय पर खाएं. भले ही रात में खाना हल्का लें, लेकिन दोपहर का भोजन फाइबर और प्रोटीन से भरा होना चाहिए.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img