सिर्फ फल नहीं इसके पत्ते भी है चमत्कारी, डायबिटीज और कैंसर से बचाव में प्रभावी; जानें सेव का सही तरीका


Last Updated:

Benefits of Papaya Leaves: पपीते का फल तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना ही जाता है, लेकिन इसके पत्ते औषधीय गुणों का असली खजाना हैं. आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में पपीते के पत्तों को कई गंभीर बीमारियों के खिलाफ एक शक्तिशाली हथियार माना गया है. विशेष रूप से मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों में यह किसी ‘संजीवनी’ से कम नहीं है. इसमें मौजूद पपेन और काइमोपपेन जैसे एंजाइम पाचन सुधारने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को जबरदस्त तरीके से बूस्ट करते हैं, जिससे शरीर संक्रमणों से लड़ने के लिए तैयार रहता है.

मशहूर डाइटिशियन डॉ. सुनील सुमन के अनुसार, डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों में पपीते के पत्तों का रस सबसे प्रभावी उपचारों में से एक है. डॉ. सुमन बताते हैं कि इन बीमारियों के दौरान शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है, जिसे नियंत्रित करने में पपीते के पत्ते अद्भुत भूमिका निभाते हैं.

यह न केवल प्लेटलेट्स काउंट को दोबारा सामान्य स्तर पर लाता है, बल्कि संक्रमण के कारण होने वाली कमजोरी को भी दूर करता है. इसके नियमित सेवन से लिवर और किडनी की कार्यक्षमता में सुधार होता है, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं.

डॉ. सुनील सुमन यह भी स्पष्ट करते हैं कि पपीते के पत्तों में एंटी-ट्यूमर और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, यह इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित कर रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को कम करने में सहायक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जिससे डायबिटीज के मरीजों को काफी राहत मिलती है. डॉ. सुमन के अनुसार, पत्तों का अर्क शरीर के भीतर पुरानी सूजन को कम करने में भी कारगर है, जो कई मेटाबॉलिक बीमारियों की मुख्य जड़ होती है.

पपीते के पत्तों का लाभ उठाने के लिए विशेषज्ञ इसे जूस या काढ़े के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. ताजे पत्तों को पीसकर निकाला गया रस सुबह खाली पेट लेना सबसे अधिक फायदेमंद होता है. हालांकि, इसकी तासीर गर्म और स्वाद काफी कड़वा होता है, इसलिए इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

गर्भवती महिलाओं और एलर्जी की समस्या वाले लोगों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए. सही मात्रा में इसका उपयोग न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, बल्कि त्वचा और बालों की चमक बढ़ाने में भी वरदान साबित होता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img