Last Updated:
अमेरिका के टेक्सास के पोर्ट आर्थर में वालेरो रिफायनरी में विस्फोट से भीषण आग लग गई. आसमान में काला धुआं छाया रहा. इस कारण लोगों से घरों के भीतर ही रहने को कहा गया. इलाके में हवा की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है.
रिफाइनरी में आग की घटना के बाद की स्थिति.
अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर में वलेरो एनर्जी की रिफाइनरी में सोमवार शाम को जोरदार विस्फोट हुआ. घटना के बाद भारी काला धुआं आसमान में उठता दिखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने रिफाइनरी के पास रहने वाले पश्चिमी इलाके के निवासियों के लिए घर में ही रहने का आदेश जारी कर दिया है. विस्फोट की सूचना स्थानीय समयानुसार 23 मार्च को शाम लगभग 7:22 बजे मिली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाका हुआ और इसके बाद भीषण आग की लपटें दिखीं. हर तरफ धुआं ही धुआं था.
पोर्ट आर्थर फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता एंटोनियो मिचेल ने कहा कि हमारी यूनिट्स अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंची हैं, वे रास्ते में हैं. अभी घटना का प्रकार स्पष्ट नहीं है. आपातकालीन सेवाएं, फायर ब्रिगेड और हेजमैट (खतरनाक पदार्थ) टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है और अधिकारियों ने कहा है कि अभी लोगों को निकालने की जरूरत नहीं है. हालांकि, हवा की गुणवत्ता की निगरानी शुरू कर दी गई है ताकि यह पता चल सके कि कोई जहरीला पदार्थ हवा में तो नहीं फैला. शेल्टर-इन-प्लेस आदेश तब तक लागू रहेगा, जब तक स्थिति पूरी तरह सुरक्षित न हो जाए. टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन ने ड्राइवरों को सलाह दी है कि वे एसएच 87 और एसएच 82 मार्गों से बचें, ताकि आपातकालीन वाहनों को रास्ता मिल सके.
JUST IN: Explosion reported at Valero refinery in Port Arthur, Texas with nearby residents ordered to shelter in place.pic.twitter.com/WIYNvD9mAI





