Success Story | IPS Story | Delhi Airport | CISF हेडकॉन्‍स्‍टेबल की बेटी ने किया कमाल, UPSC में हासिल की 782 रैंक, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर सफलता को मिला स


Last Updated:

दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की महिला हेडकॉन्‍स्‍टेबल सुनीता यादव की बेटी स्नेहा यादव ने यूपीएससी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 782 हासिल की है. कठिन ड्यूटी और सीमित समय के बावजूद मां के सहयोग और स्नेहा की मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया है. बिजवासन कैंप में आयोजित समारोह में सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों को सम्मानित किया है.

Zoom

यूपीएससी परीक्षा में 782वीं रैंक हासिल करने वाली स्‍वेता यादव को सम्‍मानित करते हुए दिल्‍ली एयरपोर्ट के डीआईजी बाबूराम.

UPSC Success Story: दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का माहौल आम दिनों की तरह ही व्यस्त था, लेकिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के बिजवासन कैंप में आज भी कुछ खास था. यहां तालियों की गूंज के बीच एक ऐसी कहानी को सलाम किया जा रहा था, जो हर सपने देखने वाले के लिए प्रेरणा बन सकती है.

दरअसल, यह कहानी है सीआईएसएफ की महिला हेडकॉन्‍स्‍टेबल सुनीता यादव की बेटी स्नेहा यादव की है. स्‍नेहा यादव ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 782 हासिल की है. स्‍नेहा यादव की इस सफलता ने नकेवल उसके परिवार, बल्कि सीआईएसएफ फेमिली का भी सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

सीआईएसएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, स्नेहा की सफलता सिर्फ एक रैंक नहीं है, बल्कि यह उस संघर्ष, अनुशासन और समर्पण की पहचान है, जो उनके परिवार ने सालों तक जिया है. उनकी मां सुनीता यादव दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ में हेडकॉन्‍स्‍टेबल के पद पर तैनात हैं. एयरपोर्ट जैसी चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच, जहां हर वक्‍त सतर्कता और जिम्मेदारी की परीक्षा होती है.

उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी किसी तरह की कमी नहीं आने दी. कई बार ऐसा हुआ होगा जब मां ड्यूटी पर थीं और स्नेहा किताबों के साथ अकेले अपने लक्ष्य को साध रही थीं. लेकिन दोनों के बीच एक अटूट भरोसा था कि मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी. यही भरोसा आज एक बड़ी उपलब्धि में बदल चुका है.

अपनी सफलता की कहानी बयां करतीं यूपीएससी परीक्षा में 782वीं रैंक हासिल करने वाली स्‍वेता यादव.

एयरपोर्ट पर स्‍नेहा यादव की सफलता को मिला सलाम

  1. स्‍नेहा यादव की इस उपलब्धि को सम्मान देने के लिए सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट स्थित बिजवासन कैंप में एक विशेष समारोह का आयोजन किया था.
  2. इस मौके पर आईजीआई एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट सिक्‍योरिटी ऑफिसर और सीआईएसएफ के डीजीआई बाबू राम ने स्नेहा यादव और उनकी मां सुनीता यादव को सम्मानित किया.
  3. इस दौरान, सीआईएसएफ कमांडेट सुगना राम, कमांडेंट हरीश साहू, कमांडेंट रवीश सिंह सिंह सहित अन्‍य वरिष्ठ अधिकारी और बल सदस्‍य मौजूद थे.
  4. सीआईएसएफ के सभी बल सदस्‍यों के लिए यह पल बेहद भावुक और गर्व से भरा हुआ था. समारोह के दौरान अधिकारियों ने स्नेहा की मेहनत और उनके अनुशासन की जमकर सराहना की गई.
  5. समारोह में हेडकांस्‍टेबल सुनीता यादव की भी जमकर तारीफ की गई, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक मां की भूमिका को बखूबी निभाया.
  6. यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस पूरे परिवार का था, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को टूटने नहीं दिया.
अपने परिवार और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ स्‍वेता यादव.

हजारों युवाओं के लिए मिसाल है स्‍नेहा की कहानी

सीआईएसएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार स्नेहा यादव की कहानी यह बताने के लिए काफी है कि सफलता किसी एक दिन की नहीं होती, बल्कि यह छोटे-छोटे प्रयासों और लगातार मेहनत का नतीजा होती है. सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता. आज जब स्नेहा अपने अगले सफर की तैयारी कर रही हैं, तो उनकी कहानी हजारों युवाओं को यह संदेश दे रही है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर मन में देश सेवा का जज्बा और मेहनत करने की लगन हो, तो हर सपना साकार हो सकता है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img