MWC 2026 में ऑनर का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट और मैजिक V6 लॉन्च.


Last Updated:

MWC 2026 से पहले Honor अपना पहला AI फीचर्स वाला ह्यूमनॉइड रोबोट पेश करेगा. साथ ही मैजिक V6 फोल्डेबल और रोबोट फोन भी ग्लोबली लॉन्च होंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फोटो: Honor.

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 की शुरुआत 2 मार्च से होने जा रही है और यह 5 मार्च तक चलेगा. हर साल की तरह इस बार भी दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन और इनोवेशन पेश करेंगी. लेकिन इस बार चीनी कंपनी ऑनर कुछ अलग और खास दिखाने की तैयारी में है.

ऑनर ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की है कि वह 1 मार्च को, यानी MWC शुरू होने से एक दिन पहले, अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट पेश करेगी. यह लॉन्च स्पेन के बार्सिलोना में होगा. कंपनी का कहना है कि उसने ‘कटिंग-एज रोबोटिक्स को अल्टीमेट मोबाइल एक्सपीरिएंस’ के साथ जोड़ा है.

हालांकि रोबोट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन एक टीज़र वीडियो में इसकी झलक दिखाई गई है. रोबोट के माथे पर एक वाइज़र जैसा डिजाइन नजर आता है, जिसमें कैमरा हो सकता है.

माना जा रहा है कि यह कैमरा रोबोट को रास्ते में आने वाली बाधाओं को पहचानने और आसपास के माहौल को समझने में मदद करेगा. रोबोट का चेहरा कांच जैसी पैनल से ढका हुआ दिखाई देता है.

रोबोट फोन की भी एंट्री
कंपनी की वेबसाइट के लैंडिंग पेज के अनुसार, रोबोट पर ‘alpha’ ब्रांडिंग भी होगी, जो ऑनर के रोबोट फोन में भी देखी गई है. इस ह्यूमनॉइड रोबोट में हाथ-पैर होंगे, जिससे यह चल-फिर सकेगा और आसपास की चीजों के साथ इंटरैक्ट कर सकेगा.

इसी इवेंट में ऑनर अपने मैजिक V6 फोल्डेबल फोन और रोबोट फोन को भी ग्लोबली लॉन्च करेगा. रोबोट फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें पीछे की तरफ पॉप-आउट कैमरा दिया जाएगा. कंपनी 1 मार्च को ‘AI Device Ecosystem Era’ नाम से एक खास शोकेस इवेंट आयोजित करेगी.

MWC 2026 में ऑनर सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि रोबोटिक्स की दुनिया में भी बड़ा कदम रखने जा रहा है. आने वाले हफ्तों में कंपनी इस ह्यूमनॉइड रोबोट के बारे में और जानकारी शेयर कर सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img