Last Updated:
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर उठी अफवाहों को शांत करने में जुटे हैं. कुछ समय पहले जब वेंस ने अपनी हिंदू पत्नी को ईसाई बनाने की इच्छा जताई थी, तब लोगों ने उनकी शादी में अनबन के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. अब इस कपल ने एक नए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के मजेदार किस्से सुनाकर लोगों की गलतफहमियां दूर करने की कोशिश की है. वेंस ने हंसते हुए बताया कि शुरुआत में उन्हें शाकाहारी खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता था और उन्होंने उषा को इम्प्रेस करने के चक्कर में एक बहुत ही घटिया पिज्जा खिला दिया था, जिसे खाना भी नामुमकिन था.
जेडी वेंस और उनकी पत्नी ने दिया इंटरव्यू
वॉशिंगटन: अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस अब अपने रिश्ते की पब्लिक इमेज सुधारने के लिए कपल इंटरव्यूज देते दिखाई दे रहे हैं. जब से वेंस ने कहा है कि वो चाहते हैं कि उनकी ‘हिंदू पत्नी क्रिश्चियन बन जाए’ तब से लोग कयास लगा रहे थे कि उनकी शादी में सबकुछ ठीक नहीं है. वहीं, अब दोनों अपनी शादी के क्यूट मोमेंट्स पब्लिक में शेयर करके लोगों की गलतफहमियां दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वेंस अपनी पत्नी उषा की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दिए.
जेडी वेंस ने बांधे उषा की तारीफों के पुल
जेडी वेंस का कहना है कि उषा को फालतू की चर्चाओं या कैमरे के सामने रहना पसंद नहीं है, लेकिन वो हर मुश्किल जानकारी को चुटकियों में सुलझा लेती हैं. भारतीय मूल की उषा वेंस घर की शांति और बच्चों की परवरिश को राजनीति से ऊपर रखती हैं.
पहली डेट पर खिलाया घटिया पिज्जा
वेंस ने अपनी निजी जिंदगी के कुछ मजेदार किस्से भी साझा किए हैं. वेंस ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली डेट के आसपास उषा को इम्प्रेस करने के लिए खाना बनाया था, लेकिन वो बहुत ही खराब खाना बनाते थे. वेंस ने बताया, ‘उषा शाकाहारी हैं और मैं नहीं. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि एक शाकाहारी इंसान क्या खाता है. मैं दुकान गया और क्रेसेंट रोल ले आया. मैंने उन्हें पिज्जा की शेप में बेल दिया, लेकिन वह इतना गंदा बना कि उसे खाया भी नहीं जा सकता था’.
वेंस मजाक में कहते हैं कि यह किसी करिश्मे से कम नहीं है कि इतना घटिया खाना खाने के बाद भी उषा उनके साथ टिकी रहीं.
इस पर उषा ने कमेंट करते हुए बताया कि वेंस अब ‘रसोई के खिलाड़ी’ बन चुके हैं. वेंस अब ‘ब्रियोश ब्रेड’ और जापानी मिल्क ब्रेड यानी ‘शोकुपन’ बनाने में माहिर हो गए हैं. उषा ने खुद माना कि जेडी अब काफी अच्छी ब्रेड बनाने लगे हैं.
LARA TRUMP: “Usha once said that you did not know how to cook much before you met her: So what is the best and worst dish that you ever cooked for your wife?”
JD VANCE: “The worst is very easy. Usha’s a vegetarian and I am not. So I’m like thinking to myself, what does a… pic.twitter.com/3Gmxs83aA0





