अखिलेश पर आजम खान के बयान से सियासी हलचल, बोले- हम बेवकूफ, जो एक ही खानदान के लिए अपना आधा जीवन गुजार दिया


सपा के घोषणापत्र से ठीक पहले आजम खान के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल

आजम ने एक ही राजनीतिक परिवार के साथ अपने पांच दशकों के संबंध पर तंज कसा

आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को संविधान दिवस के मौके पर पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस कार्यक्रम से ठीक पहले वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के बयानों ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी। आजम खान ने जहां अपने लंबे राजनीतिक सफर और एक ही राजनीतिक परिवार के साथ बिताए पांच दशकों को लेकर आत्मालोचनात्मक टिप्पणी की, वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा।

शायरी के जरिये अपने संघर्ष को जाहिर किया

इस दौरान आजम खान ने शायरी के जरिए भी अपने संघर्ष और भावनाओं को भी जाहिर किया। उन्होंने कहा, “मुझको शिकस्त-ए-दिल का मजा याद आ गया, तुम क्यों उदास हो गए, क्या याद आ गया। कहने को जिंदगी थी बहुत मुख्तसर मगर, कुछ यूं बसर हुई कि खुदा याद आ गया।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img