सुप्रिया सुले ने एनसीपी-एसपी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा को खारिज किया
सुले ने शरद पवार के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की खबरों को भी गलत बताया
पवार के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर नाराजगी जताई
एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वरिष्ठ नेता शरद पवार सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकते हैं और उनका गुट बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो सकता है।
संन्यास लेने की चर्चा को ‘बेतुका’ करार दिया
सुप्रिया ने शरद पवार के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर नाराजगी जताई और उनके संन्यास लेने की चर्चा को ‘बेतुका’ करार दिया। सुप्रिया सुले ने कहा, “शरद पवार संन्यास नहीं लेंगे। कौन संन्यास लेगा, यह जनता तय करेगी। शरद पवार का राज्यसभा में अभी 5 साल का कार्यकाल बाकी है, तो वे संन्यास कैसे ले सकते हैं?”




